हरदोई: नकली गहने बेंचने निकले महिला-पुरुष को पुलिस ने पकड़ा

By INA News Desk
Aug 6, 2024 - 20:29
124 Views
हरदोई: नकली गहने बेंचने निकले महिला-पुरुष को पुलिस ने पकड़ा

बघौली-हरदोई।
कोतवाली इलाके में एक ज्वैलरी की दुकान पर नकली आभूषण बेंचने गए पुरुष व महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को बघौली में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले सूरज तिवारी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सुखवीर पुत्र छोटक्के मुन्ना व महिला रुकसार पत्नी कुदरत निवासी माल थाना माल लखनऊ उसकी दुकान में नकली आभूषण बेंचने गए थे। मामले में पुलिस ने उक्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow