राधा राय ने मिसेज इंडिया  इंटरनेशनल-2024 का खिताब जीतकर बढ़ाया जिले का मान।

By INA News Desk
Jun 15, 2024 - 15:55
150 Views
राधा राय ने मिसेज इंडिया  इंटरनेशनल-2024 का खिताब जीतकर बढ़ाया जिले का मान।
Advertisement
Advertisement

गाजीपुर। देवकली विकास खंड अंतर्गत चाडी़पुर गांव की रहने वाली राधा राय ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2024 का खिताब जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।
बताते चलें कि जमानियां तहसील के बेटाबर गांव के रहने वाले मेजर सचिन की धर्मपत्नी राधा राय ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन -2024 का खिताब जीतकर नाम रोशन किया है। 


इनकी शादी 2011 में मेजर सचिन राय से हुई। अभिनेत्री महिमा चौधरी ने फाइनल मुकाबले के बाद क्राउन पहनाकर विजेता घोषित किया। राधा राय योगा इंस्ट्रक्टर भी है और इनकी दो बेटियां हैं। 
राधा की यह कामयाबी के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement