अयोध्या न्यूज़: बारिश ने खोली अयोध्या के विकास की पोल, सड़कों में दिख रहे जगह-2 होल।

By INA News Desk
Jun 26, 2024 - 17:15
215 Views
अयोध्या न्यूज़: बारिश ने खोली अयोध्या के विकास की पोल, सड़कों में दिख रहे जगह-2 होल।

अयोध्या। डबल इंजन सरकार ने जिस जोरशोर से अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के दावे किये गए, करोड़ों की लागत से निर्माण कार्य हुआ। पूरे विश्व में यहां की ब्रांडिंग की गई, उस सब पर मानसून से पहले आई बारिश ने पानी फेर दिया। शहर में हुई भारी वर्षा ने यहां के विकास कार्यों की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव तो हुआ ही, पक्की सड़कों पर बड़े-बड़े होल हो गए।

बता दे कि पहली ही बारिश से अयोध्या राम पथ और भक्ति पथ धंसने लगा है। जल भराव से अयोध्या के स्थानीय निवासी सहित आने वाले श्रद्धालु भी परेशान हैं। पुलिस लाइन चौराहे पर जलभराव, पुराने बीजेपी कार्यालय के पास सड़क धंसी मिली अयोध्या के रामघाट कौसलेस कुंज देवकाली रामपथ सहित ज्यादातर मुहल्लो मे पानी भरने और सीवर चोक होने की शिकायतें नगर निगम को मिली हैं। ये हाल केवल शहर के मुख्य मार्ग ही नहीं बल्कि अंदर मोहल्लों का भी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow