अयोध्या न्यूज़: भ्रष्टाचार- उप श्रमायुक्त कार्यालय में घूस लेते कर्मचारी का वीडियो वायरल।

Jun 26, 2024 - 16:28
 0  35
अयोध्या न्यूज़: भ्रष्टाचार- उप श्रमायुक्त कार्यालय में घूस लेते कर्मचारी का वीडियो वायरल।
  • सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
  • कर्मचारी दोषी पाए गए तो होगी कठोर कार्यवाही-प्रतिमा त्रिपाठी

अयोध्या को लेकर जहां प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद संवेदनशील नजर आते है वही उन्ही के सरकार में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी अपनी भ्रष्टाचारी नीति के चलते रात दिन गरीब जनता का शोषण कर सरकार को बदनाम करने पर लगे है।

ताजा मामला अयोध्या उप श्रमायुक्त कार्यालय का है जहां श्रम विभाग का एक आशुलिपिक और एक अन्य कर्मचारी किसी कार्य के बदले बिभाग में पहुंचे व्यक्ति से 15 हजार रुपये लेता नजर आ रहा है। मामले को वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है।

बता दे कि केंद्र सरकार और राज्य  सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत  होने का अभियान चल रही है। वही एक तरफ अयोध्या में उप श्रमायुक्त ऑफिस के कुछ कर्मचारी ने विभाग को घूसखोरी का खुलेआम अड्डा बना दिया है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

घूस लेते हुए आप साफ विडियो में देख सकते हैं की किस प्रकार से श्रम विभाग के कर्मचारी आम जनमानस से घूस लेते नजर आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को सजाने और संवारने में लगे हुए हैं। वहीं कुछ भ्रष्ट घूसखोर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वजह से आज अयोध्या लोकसभा  हार की वजह हो सकती है।

कर्मचारी दोषी पाए गए तो होगी कठोर कार्यवाही-प्रतिमा त्रिपाठी

जब यह मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो मीडिया उप श्रमायुक्त ऑफिस पहुंच गई और वहां उप श्रमायुक्त प्रतिमा त्रिपाठी से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कमेटी गठन कर दिया गया है। और जांच करवाई जाएगी अगर जांच में कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके ऊपर उचित  कार्यवाही की जाएगी। अब देखने को यह रहेगा की क्या जांच निष्पक्ष होगी और दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही होगी या नहीं इसका इंतजार सभी को रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।