पलवल न्यूज़: गाँव बाँसवा के गरीब लोगों के प्लाटों पर दबंगों का कब्ज़ा।
पलवल में होडल के गांव बांसवा के गरीब लोगों को करीब 13 वर्षों बाद भी नहीं मिला प्लाटों पर कब्ज़ा ! इतने दिन बाद भी जिला प्रशासन गरीबों को प्लाटों पर कब्जा नहीं दिला सका । गरीबों के इन प्लाटों पर दबगों का कब्जा है। इसको लेकर यह गरीब लोग जिला उपायुक्त से मिले और कब्ज़ा दिलाने की मांग की ! सरपंच प्रतिनिधि ओमी का कहना है प्रशासन दो सप्ताह में पैमाइश करवा कर कब्जा दिलवाएगा। लेकिन अब देखना होगा की इन गरीब लोगों को कब तक प्लाटों पर कब्ज़ा मिलता है !
होडल के गाँव के बाँसवा में सन 2011 में कांग्रेस सरकार द्वारा गाँव के 165 गरीब लोगों को प्लाट दिए गए थे और उनकी रजिस्ट्रियां भी सौंपी गई लेकिन इन गरीब लोगों को कब्ज़ा नहीं दिया गया ! यह गरीब लोग प्लाटों पर कब्ज़ा दिलाने के लिए 13 वर्षों से अधिकारीयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन आज तक इनको कब्ज़ा नहीं मिला ! जब इन लोगों से बात की तो उन्होंने बताया की वह सन 2011 से अधिकारीयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन आज तक उनको कब्ज़ा नहीं दिया गया है !
बार बार अधिकारीयों द्वारा उनको केवल आश्वाशन के अलावा कुछ नहीं मिला ! इन लोगों ने कहा की जहाँ पर सरकार द्वारा उनको प्लाट की रजिस्ट्रियां दी गई थी उस जगह पर गाँव के दबंग लोगों ने कब्ज़ा कर रखा है अधिकारी उस जगह से उनको हटा नहीं पा रहे हैं।
सरकार ने गरीबों को प्लाटों का कब्जा दिलाने के लिए रजिस्ट्री वितरित अभियान शुरू किया है। लेकिन गांव बासवा में गरीबों को प्लाटों की तो रजिस्ट्री तो मिली लेकिन कब्जा नहीं मिला । ग़रीब प्लाटों पर कब्जा के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
लेकिन स्थानीय प्रसाशन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।अब इस मामले में प्लाट धारक आज जिला उपायुक्त से मिले और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। ग़रीब लोगों ने बताया कि रजिस्ट्री गरीबों के पास और प्लॉट दबंगों के पास है। सेकड़ों बीपीएल प्लाटों पर दबंगों का कब्जा बरकरार है । लोगों का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लघु सचिवालय का घेराव करेंगे।
पलवल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट
What's Your Reaction?











