हरदोई न्यूज़: पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा।
- एक भैंस, नकदी, अवैध शस्त्र, पिकअप डाला व बाइक हुई बरामद।
कछौना \ हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत कछौना पुलिस ने पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच बदमाशों को एक मवेशी, नकदी, अवैध शस्त्र, पिकअप डाला व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
बतातें चलें अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के सी गोस्वामी के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बघौली विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में कछौना पुलिस बीती रात को वादी पंकज सिंह निवासी ग्राम समसपुर ने कोतवाली में सूचना दी गयी कि मंगलवार की रात में कुछ अज्ञात चोरों ने उनके घर के दरवाजे से भैंस चोरी कर ले गये है।
सूचना के आधार पर कछौना पुलिस ने धारा 379 के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया। इस घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु थाना कछौना पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम समसपुर में पहुंचकर अभियुक्तों के सम्बंध में अहम जानकारी प्राप्त कर बालामऊ रोड के तरफ चल दिये। इसी दौरान डबल नहर पुलिया ग्राम कलौली-गौसगंज रोड के निकट कुछ व्यक्ति पिकअप डाला व मोटरसाइकिल के साथ खड़े दिखाई दिए जोकि पुलिस टीम देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबन्दी कर पिकअप डाला व मोटरसाइकिल सहित पांच व्यक्तियों को पकड लिया।
पकड़े गए व्यक्तियों से उनका नाम व पता पूछने पर 1. सचिन यादव पुत्र श्रीराम उम्र 20 वर्ष निवासी चकपुरवा थाना बिलग्राम, विष्णु यादव पुत्र श्रीराम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चकपुरवा थाना बिलग्राम, किसवर पुत्र इसरार उम्र 30 वर्ष निवासी जमुरा थाना मझिला, रोहित रावत पुत्र सियाराम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जलालपुर थाना सण्डीला व सद्दाम पुत्र अर्दली उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम कुरना टिमरुख थाना सण्डीला जनपद हरदोई बताया। जिनके पास से 35,950 नगदी, तीन अवैध शस्त्र, तीन जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल व पिकअप डाला से एक मवेशी बरामद किया गया।
पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि वह गिरोह बनाकर भैंस चोरी की घटना कारित करते थे। उक्त बरामद मवेशी (भैंस) को अभियुक्तों द्वारा ग्राम समसपुर से चोरी किया गया था। जिसके संबंध में कोतवाली कछौना में धारा 379 के तहत मामला पंजीकृत है।
बरामद धनराशि के संबंध में बताया कि अक्टूबर माह 2023 में ग्राम समसपुर से ही दो भैंस चोरी की थी, जिनकों थाना शाहाबाद क्षेत्रांतर्गत पशु बाजार में अज्ञात लोगों को 58,000 रुपये में बेच दी थी। पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को उनकी जुर्म व धारओं से अवगत कराकर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?











