Hardoi News: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का किया सम्मान-  निडरता से वंचित व शोषितजनों की आवाज बनते हैं पत्रकार– महंत अजय बागी

संडीला के विकास और पीड़ित लोगों की आवाज बनकर सरकार तक पहुंचाने और उन्हें न्याय...

Sep 26, 2024 - 20:00
116 Views
Hardoi News: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का किया सम्मान-  निडरता से वंचित व शोषितजनों की आवाज बनते हैं पत्रकार– महंत अजय बागी

हरदोई / संडीला – संडीला क्षेत्र में स्थित रामनगर छोटी अयोध्या के अध्यक्ष और महंत अजय कुमार बागी व वार्ड 25 के सभासद मदन कश्यप के द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रेस क्लब संडीला के अध्यक्ष मुकेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार के० जी० गुप्ता, वसीम सिद्धीकी, राजेश गुप्ता एवं उनकी टीम को ग्रापए के संडीला स्थित कार्यालय पर उपस्थित होकर सम्मानित किया, साथ ही ग्रापए के पदाधिकारी एवं सदस्यों में पत्रकार आशीष कुमार गुप्ता उर्फ "आंशू", प्रियदर्शी गुप्ता, चंद्र प्रकाश मौर्य, शशिकांत मौर्य, विमलेश कुमार शास्त्री, कौशिक चौरसिया,  विवेक मिश्रा (विराट) सुचित द्विवेदी, करुणेन्द्र कुमार तिवारी, सूरज बाबू गुप्ता, अमान सिद्धीकी, राजेंद्र गुप्ता "रानू", डा० जाहिद अली "राजा" को श्री राधा कृष्ण नाम का पटका एवं श्री राम दरबार की मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 

Also read- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में गरजे सीएम योगी- जम्मू-कश्मीर में भाजपा की वापसी यानी पीओके भारत का हिस्साः सीएम योगी

महंत अजय कुमार बागी ने पत्रकारों के सम्मान में प्रशंसा करते हुए कहा की समस्त पत्रकार बंधु निष्पक्षता, निडरता के साथ जनता की आवाज को उठाते हैं तथा पीड़ितों को न्याय दिलाते हैं इसके साथ-साथ सामाजिक कार्यों को करने वालों की सराहना भी करते हैं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समस्त टीम का धन्यवाद करते हैं, संडीला के विकास और संडीला के पीड़ित लोगों की आवाज बनकर सरकार तक पहुंचाने और उन्हें न्याय दिलाने का पुनीत कार्य कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow