गाजीपुर न्यूज़: सभासद के उपचुनाव का हुआ परिणाम घोषित।

Jul 10, 2024 - 15:00
108 Views
गाजीपुर न्यूज़: सभासद के उपचुनाव का हुआ परिणाम घोषित।

रिपोर्ट महताब आलम 

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगरपालिका जमानियां तथा नगर पालिका मुहम्मदाबाद के  सभासद के एक एक रिक्त पदों के हुए उप चुनाव के आज मतगणना मे घोषित परिणाम मे गाजीपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या -11 रायगंज से पिंकी सिंह पत्नी स्व अभय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 234 मतो से परास्त कर जीत हासिल किया।यह सीट आज की विजेता पिंकी सिंह के पति अभय कुमार सिंह के निधन से रिक्त हुई थी।

जमानियां नगर पालिका के वार्ड संख्या 20,पठखौलिया से भाजपा के अविनाश जायसवाल ने 64 मतो से चुनाव जीतकर वार्ड मे कमल लहराया है। तथा मुहम्मदाबाद नगर पालिका के वार्ड संख्या -01 दक्षिण महाल से भारत प्रत्याशी रत्ना देवी पत्नी दीप शंकर बारी ने अपने विपक्षी उम्मीदवार को 250 मतो से परास्त किया।

इसे भी पढ़ें:- जौनपुर न्यूज़: शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता करते प्रिंसिपल का वीडियो हुआ वायरल, देखें विडियो।

वार्ड सभासद के सभी तीन सीटों पर भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना व्यक्त करते हुए बधाई दिया। और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही विकास प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow