गाजीपुर न्यूज़: मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई के घर से हत्या का आरोपी गिरफ्तार।

By INA News Desk
Jul 7, 2024 - 21:45
78 Views
गाजीपुर न्यूज़: मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई के घर से हत्या का आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट - महताब आलम 

  • मनोज राय हत्याकांड का आरोपी शाहिद उर्फ कुर्बान गिरफ्तार।
  • मुख्तार के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के घर से हुई गिरफ्तारी।
  • शाहिद और मंसूर अंसारी दोनों मुख्तार अंसारी गैंग 191 के हैं सदस्य।
  • मंसूर अंसारी है फरार,पुलिस उसकी भी कर रही है तलाश।
  • गिरफ्तार शाहिद के खिलाफ कोर्ट ने 82 सीआरपीसी की नोटिस की थी जारी।
  • शाहिद पर 25 हजार का इनाम भी है घोषित।
  • मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद कस्बा से हुई गिरफ्तारी।

खबर गाजीपुर से है।जहां पुलिस ने मुख्तार अंसारी के भाई के घर से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार बदमाश शाहिद उर्फ कुर्बान मनोज राय हत्याकांड का आरोपी  है।जिसे पुलिस ने मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के घर से गिरफ्तार किया है।

शाहिद और मंसूर अंसारी दोनों मुख्तार अंसारी गैंग 191 के सक्रिय सदस्य हैं।मंसूर अंसारी अभी फरार चल रहा है।जबकि पुलिस उसकी तलाश मे जुटी हुई है।गिरफ्तार शाहिद के खिलाफ कोर्ट ने 82 सीआरपीसी की नोटिस जारी की थी।लेकिन वो कोर्ट या पुलिस के समक्ष पेश नही हुआ।

इसे भी पढ़ें:- Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस सीजन 3 से बाहर हुई पॉलोमी दास।

शाहिद पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।शाहिद की तलाश मे जुटी पुलिस ने मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद कस्बा स्थित घर पर छापा मार कर हत्यारोपी शाहिद को गिरफ्तार किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement