गाजीपुर न्यूज़: ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा- नाबालिग बेटे ने ही की थी मां,पिता,भाई की हत्या।

By INA News Desk
Jul 9, 2024 - 17:54
62 Views
गाजीपुर न्यूज़: ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा- नाबालिग बेटे ने ही की थी मां,पिता,भाई की हत्या।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- महताब आलम

  • नंदगंज मे हुये ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा।
  • नाबालिग बेटे ने ही की थी मां,पिता,भाई की हत्या।
  • खुरपी से गला काटकर की थी तीनों की हत्या।
  • पुलिस ने नाबालिग बेटे को किया गिरफ्तार।
  • नंद गंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव का मामला।
  • प्रेम प्रसंग पर आपत्ति जताने पर कर दी मां,पिता,भाई की हत्या।
  • सुनियोजित साजिश के तहत की मां,पिता,भाई की हत्या।
  • प्रेमिका से शादी करना चाहता था हत्यारोपी।
  • प्रेमिका से शादी का विरोध कर रहे थे मां,पिता,भाई।

खबर गाजीपुर से है। जहां नंदगंज क्षेत्र मे हुये ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा किया है।मृतक दम्पत्ति के नाबालिग बेटे ने ही अपने मां,पिता और भाई की हत्या की थी।आरोपी बेटे ने खुरपी से गला काटकर तीनों की हत्या की,और घटना को लूटपाट की शक्ल देने की कोशिश की।

आरोपी ने घर मे सो रही अपनी मां,पिता और भाई की कर हत्या की।फिलहाल इस ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा करते हुये पुलिस ने नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव का है।जहां रहने वाले मुंशी बिन्द उसकी पत्नी देवंती और बड़े बेटे रामाशीष की घर मे सोते समय धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गयी थी।

इसे भी पढ़ें:- जहीर इकबाल ने शादी के बाद एकबार फिर सोनाक्षी के साथ शेयर किया रॉमटिक पोस्ट, जानिए कैसा रहा फैंस का रिएक्शन।

इस मामले को लेकर मृतक दम्पत्ति के छीटे बेटे ने बताया कि घटना के वक्त वो गांव मे हो रहे आर्क्रेस्टा कार्यक्रम को देखने गया था।केस की तफ्तीश कर रही पुलिस के हाथ कुछ चौकानें वाले क्लू लगे थे।जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक दम्पत्ति के छोटे बेटे को गिरफ्तार किया तो ट्रिपल मर्डर केस की सारी सच्चाई सामने आयी।पुलिस ने इस तिहरे हत्याकाण्ड मे इस्तेमाल खुरपी और हत्यारोपी के खून सने कपड़े बरामद किया है।

बताया जा र्हा है कि प्रेम प्रसंग पर आपत्ति जताने पर नाबालिग आरोपी ने अपनी मां,पिता और भाई की हत्या की थी।उसने सुनियोजित साजिश के तहत मां,पिता और भाई की सोते समय गला काट कर हत्या की थी।हत्यारोपी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। लेकिन घर वाले विरोध कर रहे थे।आरोपी ने प्रेमिका से शादी का विरोध कर रहे थे मां,पिता और भाई की जान ले ली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement