कन्नौज न्यूज़: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष  ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर हत्या की सुपारी देने का लगाया आरोप। 

By INA News Desk
Jul 9, 2024 - 17:42
78 Views
कन्नौज न्यूज़: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष  ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर हत्या की सुपारी देने का लगाया आरोप। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- रईस खान 

कन्नौज में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर हत्या की सुपारी देने का आरोप लगा है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने उन पर ये आरोप लगाया है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने राजनीतिक छवि खराब करने का भी आरोप लगाया है। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच नेहा त्रिपाठी ने कहा कि अगर मेरे व मेरे परिवार के साथ किसी भी तरह की घटना होती है पूर्व सांसद सुब्रत पाठक जिम्मेदार होंगे। 

कन्नौज भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने डीएम से पुलिस पर सुपारी किलर को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाते हुये कहा की पूर्व सांसद के दबाव में पुलिस उसे व मेरे प्रतिद्वंदी गैंगेस्टर को नही गिरफ्तार कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के नाम पर दिये 50 लाख रुपये मांगने पर रंजिश मानने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:- जहीर इकबाल ने शादी के बाद एकबार फिर सोनाक्षी के साथ शेयर किया रॉमटिक पोस्ट, जानिए कैसा रहा फैंस का रिएक्शन।

नेहा त्रिपाठी का आरोप है की गैंगेस्टर अपराधियों से मिल सुपारी किलर से पूरे परिवार की हत्या करवाना चाहते हैं। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर उन्होने सुपारी किलर को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है। अनुपम दुबे और भूमाफिया से नाम जोड़ राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश का आरोप भी लगाया है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बोली उन्हें व उनके परिवार को कुछ हुआ तो पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी छिबरामऊ क्षेत्र के चपुन्ना गांव की रहने वाली हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement