कन्नौज न्यूज़: कन्नौज में डिग्रियों के सहारे संचालित हैं सैकड़ो नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंडसेन्टर।

By INA News Desk
Jul 17, 2024 - 12:23
249 Views
कन्नौज न्यूज़:  कन्नौज में डिग्रियों के सहारे संचालित हैं सैकड़ो नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंडसेन्टर।
चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार

रिपोर्ट- रईस खान 

कन्नौज में नर्सिंग होमो  और अल्ट्रासाउंड सेटरो की बाढ सी आ गई है शहर से लेकर कसवो व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह खुले नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटरो के संचालको द्वारा गरीब रोगियों से खुले आम दवा व जांच के नाम पर लूट की जा रही है जब कि सरकारी आंकड़ों में नर्सिंग होम की संख्या 70 बताई गई है लेकिन जनपद में दो सैकड़ा से अधिक नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो  रहे हैं इन अनभिज्ञ डॉक्टरो द्वारा किये जाने वाले उपचार से आए दिन मरीजों की मौत हो रही है।

इसे भी पढ़ें:- राजपूताने का खजुराहो तिमनगढ़ दुर्ग यदुवंशियों की वीरता, साहस एवं शौर्य का प्रतीक।

वही जिम्मेदार हाथ फर हाथ रखे हुए बैठे हैं सूत्रों की माने तो नर्सिंग होमो पर एमबीबीएस डॉक्टरो की डिग्री लगाने के बाद अनभिज्ञ लोगों द्वारा नर्सिंग होमो को संचालित किया जाता है वही अल्ट्रासाउंड सेंटर पर  रेडियोलॉजिस्ट की डिग्री लगाकर झोलाछाप डॉक्टरो द्वारा अल्ट्रासाउंड कर रिपोर्ट दी जा रही है जबकि नियम है कि नर्सिंग होम पर एमबीबीएस डॉक्टर और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट की मौजूदगी  जरूरी है लेकिन कन्नौज में स्वास्थ्य महकमे के रहमोकरम से अनभिज्ञा लोगों द्वारा नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर को संचालित किया जा रहा है आप स्वयं सुनिएगा क्या कहते हैं जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement