हरदोई आईएनए न्यूज़: एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कर्मियों के लिए फरिश्ता बने मुजीब अंसारी, मो॰ अबरार, चंदन प्रसाद आदि को किया सम्मानित। 

Aug 29, 2024 - 15:53
196 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कर्मियों के लिए फरिश्ता बने मुजीब अंसारी, मो॰ अबरार, चंदन प्रसाद आदि को किया सम्मानित। 
प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन

हरदोई। थाना कासिमपुर स्थित गौसगंज चौकी क्षेत्र में घटित एक्सीडेंट की घटना में स्थानीय निवासीयों ने साहस का परिचय देते तथा अपनी जान की परवाह ना करते हुए पुलिसकर्मियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन उनके साहस की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया।

आपको बता दें कि बीते दिनो कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक हादसे में पुलिस जीप तालाब में पलट गई थी , इसमें एक महिला आरक्षी की पानी में डूबने के दौरान मौत भी हो गई थी। 

इस दर्दनाक घटना में घायल पुलिस कर्मियों के लिए फरिश्ता बन कर आये मुजीब अंसारी, मोहम्मद अबरार, चंदन प्रसाद, अमित कुमार व मुमताज ने मदद कर घायल जवानों को तात्कालिक सहायता पहुंचाकर उनकी जान बचाने का काम किया था।

आज इन मददगारों को एसपी हरदोई नीरज कुमार जादौन ने अपने कार्यालय में बुलाकर उनके अदम्य साहस की सराहना की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी निरपेंद्र भी मौजूद रहे ।

इसे भी पढ़ें:- जीवन परिचय: पदम् भूषण हिन्दुस्तान के गौरव, विश्व के महानतम खिलाड़ी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow