Ballia News: समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन- बदहाल स्वास्थ्य सेवा,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।
18 सूत्री मांगो को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी...

Report-. S.Asif Hussain zaidi
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां जनपद की बदहाल स्वास्थ्य सेवा, बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई और बिगड़ी कानून व्यवस्था जैसे मुद्दो लेकर समाजवादी पार्टी जिलाधिकारी कार्यालय पर का जोरदार प्रदर्शन हुआ जिसमे गोड़ खरवार बिरादरी को एससीएसटी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने घाघरा, गंगा नदियों के बाढ़ और कटान पीड़ितों को मदद करने, अवैध शराब के किए जा रहे धंधे को रोकने, छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक हटाने, जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना,जर्जर सड़को को दुरुस्त करने हेतु जनपद को विशेष पैकेज देने,बंद पड़े नलकूपों को ठीक करने नगर क्षेत्र के जल जमाव एवं जाम से मुक्ति आदि 18 सूत्री मांगो को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से पहुंचाने हेतु अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि हर राजनीतिक लड़ाई की शुरुआत बलिया से होती हैं और इस बार भी इस लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ बिगुल बलिया ने बजाया हैं 27 में सफलता अवश्य मिलेगी पूर्वांचल से चला यह विरोध का आंदोलन लखनऊ की कुर्सी हिलाएगा।
संसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि बलिया के अधिकारी जनहित के सवाल पर जनता की सुने नही तो यह भृगु मुनि की धरती है यहां के लोग जवाब तुरंत और वाजिब देते हैं। संसद रामाशंकर राजभर ने कहा कि पीडीए के लोगो एकजुट हो जाइए समाजवादी पार्टी ही आपकी शुभचिंतक हैं इसे मजबूत बनाइए। घोसी के संसद राजीव राय ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि आज ही से 2027 विधनसभा चुनाव के तैयारी में जुट जाइए।
Also Read- Yogi govt provides big relief to the students appearing in UP Board 10th and 12th examination
धरना सभा को मुख्यरूप से पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी,सिंकदरपुर विधायक मो० रिजवी,जय प्रकाश अंचल, श्री मती मंजू सिंह, अवलेश सिंह,ब्यास जी गोड, सुशील कुमार पाण्डेय "कांहजी" अरविन्द गिरी,मिठाई लाल भारती, संजय उपाध्याय, लक्षमण गुप्ता,डा. विश्राम यादव,यशपाल सिंह,रोहित चौबे, जलालु दीन जेडी, रजनीश यादव, साथी रामजी गुप्ता,श्री भगवान वर्मा, राजेश गोड, राजन कनौजिया, रामेश्वर पासवान, अजय यादव, जय प्रकाश मुन्ना आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव ने किया।
What's Your Reaction?






