Sambhal : सम्भल में अगले साल शुरू होगा परिवहन महकमे का नया ऑफिस, 20 प्रतिशत काम पूरा

योगी सरकार ने पिछले साल इस परियोजना के लिए 10 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। जिला प्रशासन ने पूर्व में ही ऑफिस के निर्माण के लिए भूमि का आवंटन कर दिया था। इसके बाद करी

Sep 4, 2025 - 15:50
 0  2831
Sambhal : सम्भल में अगले साल शुरू होगा परिवहन महकमे का नया ऑफिस, 20 प्रतिशत काम पूरा
सम्भल में अगले साल शुरू होगा परिवहन महकमे का नया ऑफिस, 20 प्रतिशत काम पूरा

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल : जिले के लोगों को जल्द ही परिवहन महकमे की अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलने जा रही हैं। सम्भल जिले में अपने भवन में परिवहन महकमे का कार्यालय अगले साल की शुरुआत में शुरू हो जाएगा। स्टेट हाईवे पर सम्भल-बहजोई रोड स्थित गांव किसौली में यह ऑफिस तेजी से तैयार किया जा रहा है। अब तक करीब 20 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।योगी सरकार ने पिछले साल इस परियोजना के लिए 10 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। जिला प्रशासन ने पूर्व में ही ऑफिस के निर्माण के लिए भूमि का आवंटन कर दिया था। इसके बाद करीब छह महीने पहले कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। अधिकारियों के मुताबिक, अगले साल के शुरुआती महीनों तक यह भवन पूरी तरह तैयार हो जाएगा और इसमें कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

  • सुविधाओं से लैस होगा नया कार्यालय

नया कार्यालय अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित होगा, जिसमें परिवहन विभाग की सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।लाइसेंस, गाड़ियों के पंजीकरण, फिटनेस, टैक्स व अन्य प्रक्रियाएं एक ही छत के नीचे पूरी होंगी। इससे जिले के लोगों को अलग-अलग स्थानों पर भटकने की परेशानी से निजात मिलेगी।

  • सभी तहसीलों से बराबर दूरी पर

परिवहन महकमे का नया कार्यालय जिले की तीनों तहसीलों – सम्भल, चंदौसी और गुन्नौर – से लगभग बराबर दूरी पर बनाया जा रहा है।अमिताभ चतुर्वेदी, एआरटीओ सम्भल

इससे जिले के किसी भी क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं लेने में आसानी होगी। इससे पहले सम्भल तहसील में अस्थायी कार्यालय के जरिए कार्य हो रहा था, जिससे जिले के अन्य हिस्सों के लोगों को अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी।

  • एआरटीओ ने लिया निर्माण का जायजा

एआरटीओ ने हाल ही में निर्माण स्थल का दौरा कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। एआरटीओ का कहना है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है और अगले साल के शुरुआती महीनों में कार्यालय का उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

नए कार्यालय के शुरू होने से जिले के लाखों लोगों को परिवहन संबंधी सेवाओं में बड़ी सुविधा मिलेगी। यह भवन न केवल आधुनिक तकनीक से लैस होगा बल्कि जिले के विकास में एक अहम कदम साबित होगा।

Also Click : Gorakhpur : गीडा को मुख्यमंत्री ने दी 2251 करोड़ रुपये के निवेश और विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- गुंडा टैक्स सपा सरकार का संस्कार था

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow