Uttrakhand : उत्तराखंड की राशन दुकानों में ‘रेत वाला नमक’, मसूरी में एसडीएम की छापेमारी, जांच में सामने आ सकती है बड़ी साजिश

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने प्रदेशभर में हड़कंप मचा दिया है। खास बात यह है कि इस राशन में रेत और धूल के कण साफ़ तौर पर देखे जा सकते हैं। मामला सामने आते ही उत्तराखंड

Sep 4, 2025 - 16:33
74 Views
Uttrakhand : उत्तराखंड की राशन दुकानों में ‘रेत वाला नमक’, मसूरी में एसडीएम की छापेमारी, जांच में सामने आ सकती है बड़ी साजिश
उत्तराखंड की राशन दुकानों में ‘रेत वाला नमक’, मसूरी में एसडीएम की छापेमारी, जांच में सामने आ सकती है बड़ी साजिश

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

उत्तराखंड में सरकारी राशन वितरण प्रणाली पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य के कई जिलों में राशन की दुकानों पर वितरित हो रहे नमक में रेत और अन्य मिलावट की शिकायतें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने प्रदेशभर में हड़कंप मचा दिया है। खास बात यह है कि इस राशन में रेत और धूल के कण साफ़ तौर पर देखे जा सकते हैं। मामला सामने आते ही उत्तराखंड सरकार एक्शन मोड में आ गई वह उत्तराखड के सभी राषन की दुकानों में मौजूद नमक की सैपलींग की जा रही है।मसूरी में एसडीएम कुमकुम जोशी के नेतृत्व में मसूरी में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जो जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर किया गया। इस अभियान के तहत मसूरी की सभी राशन की दुकानों पर रैंडम चेकिंग की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर दुकानों में उपलब्ध नमक के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विशेष बात यह है कि यह नमक सरकारी ब्रांडिंग के तहत वितरित किया जा रहा था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तस्वीरें छपी हुई थीं। अब सवाल उठता है कि जिस ब्रांड के प्रचार में सरकार का भरोसा झलकता है, क्या उसी में मिलावट की शिकायतें आना एक बड़ा षड्यंत्र है?कुमकुम जोषी एसडीएम मसूरी

वायरल वीडियो में कुछ उपभोक्ताओं ने कैमरे पर साफ तौर पर बताया कि उन्हें जो नमक मिला है, उसमें रेत और धूल इतनी ज्यादा है कि खाना बनाना भी मुश्किल है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला और आम जनता में गुस्सा और भय दोनों की लहर दौड़ गई। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की मिलावट न सिर्फ जनता के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है, बल्कि यह सप्लाई चेन में बड़े स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करता है। कहीं यह कोई संगठित मिलावट रैकेट तो नहीं, जो नमक में रेत मिलावा राशन परोस रहा है?

एसडीएम मसूरी कुमकुम जोषी ने कहा कि मसूरी की सभी राशन दुकानों पर निरीक्षण किया गया। नमक के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता को मिलावटी सामान नहीं दिया जाएगा, यह हमारी प्राथमिकता है।

Also Click : Deoband : देवबंद में त्रिवेणी शुगर मिल के पावर प्लांट में लगी आग, डेढ़ घंटे में काबू पाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow