कानपुर न्यूज़: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं संत समाज ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

By INA News Desk
Jul 3, 2024 - 20:27
67 Views
कानपुर न्यूज़: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं संत समाज ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
Advertisement
Advertisement

नगर के संतों एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने खोला राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा

कानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं कानपुर नगर संत समाज के द्वारा भारत के लोकतंत्र के मंदिर में हिंदुओं को हिंसक बोलने तथा सनातन धर्म के आराध्य भगवान शिव की तस्वीर एवं कई धार्मिक चित्रों की तस्वीर को दिखाए जाने के विरोध में कानपुर नगर के संत समाज एवं पदाधिकारियों के द्वारा जिलाधिकारी कानपुर को ज्ञापन देकर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत एवं संसद की सदस्यता रद्द करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी के हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर एवं भगवान शिव की तस्वीर अपमानजनक स्थिति में दिखाना एवं कई धार्मिक चित्रों की तस्वीर दिखाना कहीं ना कहीं अशोभनीय है दूसरी ओर ऐसे बयानों से भारत भर तथा नगर के संत समाज एवं सनातनी अनुयायियों को ठेस पहुंची है जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया के मुताबिक राहुल गांधी ने जो हिंदुओं के खिलाफ बयान दिया है वह निश्चित तौर से काफी निंदनीय है और राहुल गांधी को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

तथा संविधान के विपरीत जाकर किए गए आचरण से राहुल गांधी ने देश की संसद का अपमान किया है उसके लिए संसद से ही नहीं बल्कि पूरे देश से उन्हें माफी मांगनी होगी। अगर राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ जन आंदोलन को और तेज किया जाएगा मनोज भदौरिया ने आक्रोशित स्वर में कहा कि विभिन्न चुनावों के दौरान हिंदू बनने का राहुल का ढोंग उनके इस बयान में उजागर हो गया है इस मौके पर मुख्य रूप से अवधेश प्रताप सिंह बउआ ठाकुर सनी सेंगर प्रियांशु ठाकुर केशव सिंह सेंगर संजय संजय तिवारी नितिन चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement