Shahjahanpur: गंगा ग्राम में मनाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

विकास खंड कलान के गंगा ग्राम हेतमपुर के आर.एस. कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया।

Oct 1, 2024 - 22:57
 0  32
Shahjahanpur: गंगा ग्राम में मनाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

Shahjahanpur News INA.

जिला गंगा समिति एवं माई भारत अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड कलान के गंगा ग्राम हेतमपुर के आर.एस. कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष भाजपा अजय प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि हेतमपुर ग्राम प्रधान आबिद खान, संचालक जिला सहकारी संघ अशोक यादव व पीटीआई रामनारायण सक्सेना ने महात्मा गांधी व मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रेमश्री ने प्रथम, अनोज कुमार ने द्वितीय, सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही चित्रकला प्रतियोगिता अंतर्गत लाली ने प्रथम, तनु ने द्वितीय व दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समस्त विजताओ को अतिथिगणों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर गंगा ग्राम मोहनपुर कलुआपुर स्थित देवस्थान व तालाब पर स्वच्छता व श्रमदान भी किया गया जिसमे आदर्श सरस्वती शिक्षा मंदिर के विधार्थी व ग्राम मोहनपुर कलूआपुर के गंगा सेवको ने श्रमदान किया। इस अवसर पर समाजसेवी एड. मुकेश परिहार ने स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता पर अपने विचार रखते हुए स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और इसको व्यवहार परिवर्तन द्वारा स्वभाव में उतारने की बात कही। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी विनय कुमार सक्सेना ने नमामि गंगे परियोजना पर चर्चा करते हुए नदियों, घाट, गंगा के निकटतम ग्रामों में स्वच्छता का विशेष महत्व बताया। प्रधानाचार्य अतुल चतुर्वेदी व गिरीश यादव ने समस्त प्रतिभागियों को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई व सभी के द्वारा शपथ पर हस्ताक्षर कराए गए। विशेष सहयोग ब्लॉक इंचार्ज यूपी DASP आशीष यादव, नीतीश यादव, सोनू, किशन कुमार, रक्षपाल, मोरपाल सिंह, अहिबरन सिंह, शिल्पी कुमारी, ओमेंद्र यादव, ओमेंद्र सिंह, सचिन आदि का रहा।

रिपोर्ट: फै़याज़उद्दीन साग़री 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow