Shahjahanpur: श्री गणेश पूजन से प्रारंभ हुई फैक्ट्री इस्टेट श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी

फैक्ट्री स्टेट श्री रामलीला मंच पर श्री गणेश पूजन महाप्रबंधक (मुख्य संरक्षक) राजेश कुमार वर्मा एवं उनके धर्मपत्नी रितु वर्मा अध्यक्ष टीसीएल महिला कल्याण समिति के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ विधिवत संपन्न हुआ।

By INA News Desk
Oct 1, 2024 - 22:26
59 Views
Shahjahanpur: श्री गणेश पूजन से प्रारंभ हुई फैक्ट्री इस्टेट श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी
Advertisement
Advertisement

मुख्य अतिथि रितु वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया मेले का शुभारंभ

Shahjahanpur News INA.

जिले की प्रसिद्ध एवं प्रख्यात ओसीएफ फैक्ट्री स्टेट श्री रामलीला का आज से शुभारंभ हो गया है। मेले का उद्घाटन रितु वर्मा अध्यक्षा टीसीएल महिला कल्याण समिति शाखा ओसीएफ शाहजहांपुर , एवं विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार वर्मा महाप्रबंधक (मुख्य संरक्षक) ने प्रदर्शनी का फीता काट कर किया। इसके उपरांत फैक्ट्री स्टेट श्री रामलीला मंच पर श्री गणेश पूजन महाप्रबंधक (मुख्य संरक्षक) राजेश कुमार वर्मा एवं उनके धर्मपत्नी रितु वर्मा अध्यक्ष टीसीएल महिला कल्याण समिति के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ विधिवत संपन्न हुआ। पूजन का कार्य आचार्य प्रमोद शुक्ला द्वारा कराया विधिवत गया। इस मौके पर महा प्रबंधक के साथ अपर महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष ए. के. वर्मा , उप महाप्रबंधक एस एस मीना , उप महाप्रबंधक एवं मेला महासचिव ऋषि बाबू, उप महाप्रबंधक दिव्यानंद पांडे , उप माहप्रबंधक अनु सक्सेना ,उप माहप्रबंधक प्रकाश प्रभाकर , कार्य प्रबंधक एस सी सिंह,  सहायक कार्य प्रबंधक बी राजा मणि, कार्य प्रबंधक दीपक, अमन कुमार सक्सेना मेला सचिव , एवं यूनियन एसोसिएशन, कार्य समिति, जे सी यम के सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे l

आज से प्रारंभ होने वाली फैक्ट्री स्टेट श्री राम लीला का समापन 14 अक्टूबर को होगा तथा इसके उपरांत 26 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। श्री रामलीला मंचन का समय प्रतिदिन 7:00 से रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मैदान के बीच 40 से 50 फीट चौड़े रास्ते बनाए गए हैं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए  निर्माणी सुरक्षा टीम के साथ- साथ पुलिस कैंप होमगार्ड कैम्प तथा सीएचसी कैंप लगाए गए हैं साथ ही लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखी जाएगी मेडिकल तथा फायर ब्रिगेड कैंप लगाए गए हैं जिनमें एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध रहेंगे ! बाकी सभी के मनोरंजन की उचित व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सचिव देवेश दिक्षित , संयुक्त सचिव एवं निर्देशक अंकित सक्सेना , सहायक निदेशक सोहेल मोहम्मद , प्रभारी महेंद्र दीक्षित, पर्यवेक्षक सुरक्षा राममोहन अग्निहोत्री , सभी पुरुष एवं महिला कलाकार उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: फै़याज़उद्दीन साग़री 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement