Shahjahanpur News: पंचायत सहायक एकत्रित होकर हरिप्रकाश वर्मा को अपनी समस्याओं के विषय ज्ञापन सौंपा

महिला पंचायत सहायकों के लिए स्थानांतरण नीति लागू किया की जाए साथ ही नगर पंचायत में जाने वाली ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों को अन्य रिक्त ग्राम पंचायतो में समायोजि...

Jan 24, 2025 - 22:28
 0  29
Shahjahanpur News: पंचायत सहायक एकत्रित होकर हरिप्रकाश वर्मा को अपनी समस्याओं के विषय ज्ञापन सौंपा

पंचायत सहायकों का अल्प मानदेय, नही हो पा रहा गुजारा

Report: फैयाज उद्दीन साग़री 

By INA News Shahjahanpur.

शाहजहांपुर: जलालाबाद ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि हम सभी पंचायत सहायक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कर रहे हैं ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर विभिन्न ऑनलाइन कार्यों को संपादित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं किंतु हमारे द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्राप्त हो रहे मानदेय तथा सुविधाओं के बीच काफी असमानता है।

मिर्जापुर ब्लॉक के अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 26910 रुपए प्रतिमाह (न्यूनतम कुशल मजदूरी दर) के आधार पर किया जाए इसके साथ ही इसे ग्राम निधि से हटाकर राज्य पोषित किया जाए और पंचायत सहायक को प्रति आवेदन मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को ग्राम निधि में ही भेज दिया जाए। माहिल ब्लॉक अध्यक्ष पूजा कुशवाहा ने कहा अनुबंध प्रणाली को समाप्त करते हुए पंचायत सहायकों की सेवा नियमावली बनाई जाए और उन्हें स्थाई किया जाए ताकि अधिक स्थायित्व और सुरक्षा के साथ अपनी सेवाएं दे सकें। मिर्जापुर की दीक्षा देवी ने बताया।

Also Read: Shahjahanpur News: सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर धरना प्रदर्शन

महिला पंचायत सहायकों के लिए स्थानांतरण नीति लागू किया की जाए साथ ही नगर पंचायत में जाने वाली ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों को अन्य रिक्त ग्राम पंचायतो में समायोजित किया जाए। पंचायत सहायक लगभग पंचायत सचिव के समान कार्य कर रहे हैं अतः ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त पदों पर पंचायत सहायकों को आरक्षण प्रदान किया जाए पंचायत सहायकों द्वारा विभिन्न सर्वेक्षण कार्य ऑनलाइन किए जाते हैं जिनके लिए उच्च गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन या टैबलेट की आवश्यकता होती है सरकार से आग्रह है कि हमें यह उपकरण प्रदान किए जाएं पंचायत सहायकों के परिवारों को आयुष्मान भारत योजना में जोड़ा जाए ताकि वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में वित्तीय सुरक्षा प्राप्त कर सकें।

हमारी उपरोक्त मांगे न केवल पंचायत सहायकों की बेहतरी के लिए आवश्यक हैं बल्कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को अधिक प्रभावी और सुचारू रूप से लागू करने में भी सहायक होंगी आप से विनम्र निवेदन है कि हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनके शीघ्र समाधान का मार्ग प्रशस्त करें आपका समर्थन और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हमें आशा है कि आप हमारे जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगे। इस दौरान  जलालाबाद ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव, महिला अध्यक्ष पूजा कुशवाहा, नीरज वर्मा, मोहित सिंह एवं अन्य साथी। और ब्लॉक मिर्जापुर से अध्यक्ष अजीत कुमार गौतम, दीक्षा देवी, उषा देवी, आकांक्षा शर्मा, मोहिनी कश्यप, अवनीश सिंह, उपेंद्र कुमार व मदनापुर से शिव कुमार पाल एवं अन्य पंचायत सहायक साथी गण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow