Shahjahanpur: जनपद रत्न लल्ला महाराज की पुस्तक "फ़क़ीरी" का विमोचन, उनके पौत्र कवि पीयूष शर्मा ने किया संपादन

मुरादाबाद से आए डॉ. कृष्ण कुमार 'नाज़' ने कहा लल्ला महाराज ने ख़याल गायन के साथ-साथ शाहजहाँपुर के साहित्यिक भंडार में वृद्धि की है। उनके इस साहित्यिक अवदान को सदैव याद किया जाता रहेगा।

By INA News Desk
Sep 30, 2024 - 21:10
49 Views
Shahjahanpur: जनपद रत्न लल्ला महाराज की पुस्तक "फ़क़ीरी" का विमोचन, उनके पौत्र कवि पीयूष शर्मा ने किया संपादन
Advertisement
Advertisement

Shahjahanpur News INA.

संस्कृति केंद्र परशुराम धाम में जनपद-रत्न से सम्मानित सुप्रसिद्ध ख़यालगो व कवि स्व. राम किशन शर्मा उर्फ़ लल्ला महाराज की पुस्तक 'फ़क़ीरी' का विमोचन किया गया। उनके पौत्र कवि पीयूष शर्मा द्वारा संपादित 'फ़क़ीरी' के विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के संस्थापक सदस्य केशव चंद्र मिश्र ने की। मुख्य अतिथि देश के प्रख्यात शायर डॉ. कृष्ण कुमार 'नाज़', विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विजय पाठक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रवि मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदु अजनबी ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष केशव चंद्र मिश्र ने कहा लल्ला महाराज के सुपौत्र पीयूष शर्मा ने उनकी पुस्तक का संपादन कर उनका नाम अमर कर दिया। मुरादाबाद से आए डॉ. कृष्ण कुमार 'नाज़' ने कहा लल्ला महाराज ने ख़याल गायन के साथ-साथ शाहजहाँपुर के साहित्यिक भंडार में वृद्धि की है। उनके इस साहित्यिक अवदान को सदैव याद किया जाता रहेगा। डॉ. विजय पाठक ने कहा लल्ला महाराज का साहित्य शाहजहाँपुर की आगामी पीढ़ी का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा। रवि मिश्रा ने कहा पीयूष शर्मा ने पितृपक्ष में अपने दादा की पुस्तक को संपादित और उसका विमोचन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। सुशील दीक्षित 'विचित्र' ने कहा- ख़यालगो पं. लल्ला महाराज ने खयाल गायकी के माध्यम से पूरे देश में शाहजहाँपुर का नाम रोशन किया है। डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री ने कहा लल्ला महाराज की पुस्तक जनपद की साहित्यिक धरोहर है। साहित्य के प्रति उनके समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Also Read: Shahjahanpur: दशहरा मेला के दृष्टिगत वाहनों का रूट डायवर्जन, देखें विस्तार से...
पीयूष शर्मा ने कहा लल्ला महाराज के ख़याल और ग़ज़लें समाज का दर्पण हैं, वे साहित्य के अविस्मरणीय कलाकार थे। इसके अतिरिक्त, विकास सोनी 'ऋतुराज' और आतिश मुरादाबादी ने पं. लल्ला महाराज की ग़ज़लों का पाठ किया व अभिषेक 'अधीर' ने वाणी वंदना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक मिश्रा, आरेंद्र मिश्रा, सुनील शर्मा, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, चंद्रशेखर दीक्षित, प्रशांत अग्निहोत्री, दीपक कंदर्प, इंदु अजनबी, सुशील विचित्र, अमित त्यागी, ज्ञानेंद्र मोहन 'ज्ञान, डॉ. नागेश पांडे, प्रमोद प्रमिल, अरुण दीक्षित, अजय अवस्थी, अशोक आज़ाद, ओंकार मनीषी, सुयश सिन्हा, बलराम शर्मा, विवेक शर्मा, गोपाल शर्मा, डॉ. विकास खुराना, उमेश चंद सिंह, सरोज मिश्रा, विकास सोनी 'ऋतुराज, विकास खुराना, शर्मा 'पारस, आतिश मुरादाबादी, रितेश सिंह 'राहिल, हरि शंकर पाठक, अनुज मिश्रा, अंकित शर्मा, मान्य शर्मा सहित शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, कला और रंग कर्म क्षेत्र के विशिष्ट जन उपस्थित रहे। पं. लल्ला महाराज स्मृति न्यास की ओर से डॉ. कृष्ण कुमार 'नाज़' को सम्मानित किया गया व अंत में सभी अतिथियों का आभार रूप किशोर पांडेय ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट: फै़याज़उद्दीन साग़री 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement