Shahjahanpur: टप्पेबाज महिला का सोने का कड़ा लेकर हुए रफूचक्कर

महिला ने अपने हाथ से सोने का कड़ा जैसे ही उतारा तो युवक उसे लेकर रफूचक्कर हो गए। महिला ने चौक कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है

Oct 7, 2024 - 00:50
 0  38
Shahjahanpur: टप्पेबाज महिला का सोने का कड़ा लेकर हुए रफूचक्कर

Shahjahanpur News INA.

चौक कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाज महिला के हाथ से कड़ा लेकर रफूचक्कर हो गया। महिला ने चौक कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। चौक कोतवाली इलाके की रहने बाली आशा दीक्षित मंडी स्थित फातिमा मार्केट में कुछ सामान खरीदने गई थी। इतने में दो युवक आये और उन्होंने महिला से कहा कि तुम अपने हाथ का कड़ा उतारो हम तुम्हारी बीमारी सही कर देंगे। महिला ने अपने हाथ से सोने का कड़ा जैसे ही उतारा तो युवक उसे लेकर रफूचक्कर हो गए। महिला ने चौक कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर टप्पेबाजों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली राजीव तोमर ने कहा कि 70 बर्षीय महिला से बीमारी सही करने के नाम से उसके हाथ से दो युवकों ने सोने का कड़ा उतरवा लिया है सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान की जा रही है जल्द खुलासा होगा।

रिपोर्ट: फै़याज़ उद्दीन साग़री 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow