श्रावस्ती मर्डर: नाबालिग बेटे ने गला कसकर पिता को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने अभिरक्षा में लिया

श्रावस्ती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक नाबालिग बेटे ने अपने पिता गला कसकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घटनास्थल से ही बाल-अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिलौला थाना इलाके के चेतियामुरार मोहरनियाडीह में 36 वर्षीय व्यक्ति की उसके नाबालिग बेटे ने ही गला कसकर हत्या कर दी।

Sep 3, 2024 - 00:04
207 Views
श्रावस्ती मर्डर: नाबालिग बेटे ने गला कसकर पिता को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने अभिरक्षा में लिया

श्रावस्ती।
श्रावस्ती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक नाबालिग बेटे ने अपने पिता गला कसकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घटनास्थल से ही बाल-अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिलौला थाना इलाके के चेतियामुरार मोहरनियाडीह में 36 वर्षीय व्यक्ति की उसके नाबालिग बेटे ने ही गला कसकर हत्या कर दी।

पता चला कि वह व्यक्ति शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चों से मारपीट कर रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए उस व्यक्ति के नाबालिग बेटे ने लाठी-डंडों से उसे मारा और फिर रस्सी से गला कसकर अपने पिता की हत्या कर दी। इस घटना के बारे में जानकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी और लोग सहम गए।

घटना के बारे में जानकारी देते सीओ इकौना

सूचना पर सर्किल ऑफिसर सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इस बीच फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से बाल-अपचारी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। जबकि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow