Hardoi News: उप समिति कार्यशील के समस्त निगमों की बैठक 26 सितम्बर कोः-नगर मजिस्ट्रेट 

कार्यशील निगमों द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा...

Sep 25, 2024 - 15:56
41 Views
Hardoi News: उप समिति कार्यशील के समस्त निगमों की बैठक 26 सितम्बर कोः-नगर मजिस्ट्रेट 

हरदोई: प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 विधान मण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की द्वितीय उप समिति द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान 26 सितम्बर 2024 को पूर्वान्ह 11.45 बजे विकास भवन सभागार में उप समिति कार्यशील के समस्त निगमों के जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विर्मश करेगें तथा कार्यशील निगमों द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।

Also Read- Hardoi News: लंबे समय से तैनात सिपाहियों के हुए तबादले।

नगर मजिस्ट्रेट ने समस्त संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि समय से अद्यावधिक सूचनाओं तथा निगमों द्वारा संचालित योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण हेतु पूर्ण तैयारी के साथ सूची सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow