हरदोई न्यूज़: बहादुर बेटियाँ फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्रीष्मक़ालीन शिविर का पाँचवा दिन।

By INA News Desk
Jun 12, 2024 - 18:47
43 Views
हरदोई न्यूज़: बहादुर बेटियाँ फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्रीष्मक़ालीन शिविर का पाँचवा दिन।
Advertisement
Advertisement

बेटियाँ उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग ले रही हैं और विभिन्न कलाओं का ज्ञान प्राप्त कर रही है 

हरदोई। बहादुर बेटियां फाउंडेशन द्वारा आर.आर. इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक ग्रीष्मकालीन शिविर 11 जून को पाँचवे दिन भी जारी रहा, जिसमें बालिकाओं को कलश सज्जा, शिल्पकला, नृत्य, मेहंदी, मार्शल आर्ट जैसे विभिन्न विषयों पर शिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।

शिविर के पाँचवें दिन पतंजलि महिला महामंत्री विजयलक्ष्मी पांडे मौजूद रहीं जिन्होंने बेटियों को अपना आत्मविश्वास मज़बूत रखने और आत्मनिर्भर होकर अपनी पहचान खुद बनाने के लिए प्रेरित किया और उनके साथ योग शिक्षक सुमन लता जी ने बेटियों का उत्साहआवर्धन किया। 

ब्यूटीशियन मे शिखा बाजपेई, माधवी श्रीवास्तव कलश सज्जा व पारंपरिक चौक, मार्शल आर्ट में हर्ष जी, क्राफ्ट में नमिता गुप्ता, योग में गीता गुप्ता, महेंदी में सबेनूर, डांस में अंकित मिश्रा ने बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से फ़ाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता,

संस्थापक कुसुम लता गुप्ता रेशमा, संरक्षक डॉ चित्रा मिश्रा, माधवी श्रीवास्तव, शेलेंद्री पाल, आभा श्रीवास्तव, आशा वाजपेई, कविता श्रीवास्तव, स्नेह लता, ममता गुप्ता, नीतू गुप्ता, योगिता गुप्ता, सुमित एवं सुधीर आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement