वाराणसी न्यूज़: इंद्र-देव को खुश करने के लिए वाराणसी में कराई गई मेंढक मेढकी ​​​​​​​की शादी।

By INA News Desk
Jun 12, 2024 - 18:44
98 Views
वाराणसी न्यूज़: इंद्र-देव को खुश करने के लिए वाराणसी में कराई गई मेंढक मेढकी ​​​​​​​की शादी।
Advertisement
Advertisement

पहाड़ियां स्थित श्रीनगर कॉलोनी स्थित बाबा मंदिर में हुवा कार्यक्रम का आयोजन

वाराणसी। गर्मी में बचाव और तापमान में गिरावट के लिए काशी में अनोखी पहल की गई। पसपाणी सेवा दल विनायक की ओर से बुधवार को मेढक मेढकी की शादी कराई गई। पुजारी राकेश कुमार चौबे ने बताया कि मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि अगर बारिश करानी हो तो मेंढक और मेढकी की शादी कराना चाहिए। इससे इंद्र देवता खुश होकर बारिश करते हैं।

उन्होंने बताया कि पूरे देश में गर्मी से लोगों का बुरा हाल बेहाल है। वाराणसी में भी भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। लिहाजा लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती हुई गर्मी से राहत पाने के परंपरा के अनुसार मेंढक और मेढकी की शादी पूरे विधि विधान से कराया गया। पहाड़ियां स्थित श्रीनगर कॉलोनी स्थित बाबा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मेंढक मेढकी की शादी के साथ इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए प्रार्थना की गई। मंदिर में विवाह के दौरान आस-पास के लोग जुटे। कार्यक्रम के दौरान महिलाएं गीत गा रही थीं। वहीं हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की सभी परंपराएं निभाई गईं। इस दौरान आरती जायसवाल, सत्यम कुमार जायसवाल आदि मौदूज रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement