हरदोई न्यूज़: शाहाबाद और गोपामऊ विधानसभा में इंडिया गठबन्धन को मिला जनादेश।

Jun 12, 2024 - 18:41
 0  18
हरदोई न्यूज़: शाहाबाद और गोपामऊ विधानसभा में इंडिया गठबन्धन को मिला जनादेश।

गठबन्धन के प्रति लोगों में बढ़ते विश्वास की निशानी है। यूपी की जनता

हरदोई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय  के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी  द्वारा विधानसभा वार आयोजित होने वाली धन्यवाद पदयात्राओं के क्रम में दूसरे दिन विधानसभा शाहाबाद एवं विधानसभा गोपामऊ में पदयात्राओं का आयोजन किया गया।

विधानसभा शाहाबाद के ब्लॉक शाहाबाद में पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष निकेश सिंह यादव ने एवं गोपामऊ विधानसभा में धन्यवाद पदयात्रा का आयोजन विधानसभा प्रभारी को-कार्डिनेटर जिला महासचिव शशिबाला वर्मा की अगुआई में किया गया।दोनों पदयात्राओं में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि शाहाबाद और गोपामऊ विधानसभा में इंडिया गठबन्धन को मिला जनादेश गठबन्धन के प्रति लोगों में बढ़ते विश्वास की निशानी है।इंडिया गठबन्धन को गर्व है कि यूपी की जनता ने पूरे देश में यह संदेश भेजा कि हमें सच्ची और समर्पित राजनीति चाहिए।यूपी की देवतुल्य जनता ,कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक सेना बनकर, एकजुटता के साथ बहुत मेहनत की और पूरे देश में ये संदेश भेजा कि देश में एक सच्ची और स​मर्पित राजनीति चाहिए। हम पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष शाहाबाद निकेश सिंह यादव ने कहा कि शाहाबाद की जनता ने इंडिया गठबन्धन को जनादेश देकर इस लोकसभा चुनाव में विधानसभा से जीत दिलवाई है।शाहाबाद की जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

गोपामऊ विधानसभा प्रभारी एवं धन्यवाद पदयात्रा को-कार्डिनेटर जिला महासचिव शशिबाला वर्मा ने कहा कि गोपामऊ विधानसभा व नगर की जनता ने इंडिया गठबन्धन को जीत दिलवाने का काम किया है।इससे स्पष्ट होता है आम जनमानस में इंडिया गठबन्धन और जननायक राहुल गाँधी जी के प्रति विश्वास बढ़ा है।गोपामऊ की जनता के इंडिया गठबन्ध के प्रति इस स्नेह व सहयोग के लिए हम धन्यवाद देते हैं।

इस अवसर पर जिला अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन विनीत वर्मा, सकरौली न्याय पंचायत अध्यक्ष ऋषिकांत मिश्रा, जिला सचिव फसाहत खान,दयाराम राजपूत, जगदीश ,पूर्व प्रधान रामू आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।