Ayodhya News: रामनगरी में एनसीजेडआईएफ का 30वां प्रांतीय सम्मेलन आज से होगा प्रारंभ।

"आइए हम एक हों, और अच्छे समाज व सुनहरे भविष्य के लिए आगे बढ़ें" ....

Sep 13, 2024 - 19:42
42 Views
Ayodhya News: रामनगरी में एनसीजेडआईएफ का 30वां प्रांतीय सम्मेलन आज से होगा प्रारंभ।

अयोध्या। नार्थ सेंट्रल जोन इंश्योरेंस इम्पलाइज फेडरेशन का 30वां प्रांतीय सम्मेलन 14 से 16 सितंबर तक अयोध्या के क्रिनाशको होटल में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन कल 14 सितंबर को सुबह 10:30 बजे मंडल कार्यालय बेनीगंज से क्रिनाशको होटल तक रैली के साथ किया जाएगा। रैली के बाद ध्वजारोहण और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पूर्व नेता उपस्थित रहेंगे। 

प्रेसवार्ता में जोनल अध्यक्ष कॉम संजीव शर्मा ने बताया कि इस बार का सम्मेलन "आइए हम एक हों, और अच्छे समाज व सुनहरे भविष्य के लिए आगे बढ़ें" के नारे के साथ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीजेडआईएफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 12 मंडलीय इकाइयों का सबसे बड़ा संगठन है और एलआईसी के सार्वजनिक स्वरूप की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है।

Also Read- Ayodhya News: राम मंदिर की सफाई कर्मी से सामूहिक दुष्कर्म- पीड़िता ने कहा:बंधक बनाकर किया दुष्कर्म,दुर्घटना हुई तो सड़क पर छोड़कर भागे।

जोनल महामंत्री कॉम राजीव निगम ने कहा कि सम्मेलन में सत्तासीन दल की विभाजनकारी नीतियों और कॉर्पोरेट परस्त योजनाओं के खिलाफ संघर्ष की दिशा तय की जाएगी। साथ ही, रामराज्य के समावेशी विकास और गंगा-जमुनी तहजीब की रक्षा की चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। सम्मेलन के संयोजक कॉम रविशंकर चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि सम्मेलन में करीब 12 मंडलों के 300 से अधिक डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow