शाहजहांपुर न्यूज़: कोलाघाट पुल की जांच हेतु मुख्यमंत्री ने सेतु निगम को दिया आदेश। 

Jul 14, 2024 - 21:16
42 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: कोलाघाट पुल की जांच हेतु मुख्यमंत्री ने सेतु निगम को दिया आदेश। 

रिपोर्ट- फै़याज़ उद्दीन 

शाहजहांपुर/अल्हागंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर शुक्रवार को जनता दरबार में रामवीर सिंह सोमवंशी ने कोलाघाट पुल का लोड टेस्ट कराकर आमजनमानस के लिए खोलने के लिए मांग पत्र सौंपा था। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा जांच के लिए सेतु निगम को आदेश दिया है। मुख्यमंत्री जनता दरबार में भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रामवीर सिंह सोमवंशी ने बताया था कि 132 विधानसभा जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर में कोलाघाट का पुल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:-  शाहजहांपुर न्यूज़: खलीक़ उज्ज़मा खां को मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित।

जिस पर दो बर्षों से आवागमन बंद कर दिया गया। जिस कारण क्षेत्र के आमजनमानस को आवागमन मे काफी परेशानी हो रही है। क ई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुल का लोड टेस्ट नही कराया गया और न ही आमजनमानस के लिए खोला गया। उन्होंने यह भी बताया कि जनहित पुल खोला नही गया तो आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होगे। जिस पर मुख्यमंत्री ने पुल के जांच हेतु सेतु निगम को आदेश किया है।

कोलाघाट पुल के आवागमन शुरू न होने के कारण क्षेत्रीय लोगो को काफी समय से परेशानी उठानी पड रही है। अधिकारियों को ज्ञापन तथा क ई बार धरना प्रदर्शन भी हुआ लेकिन इसके बावजूद पुल का चालू न हो सका। आपको बता दे कि चिलोआ निवासी रामवीर सिंह सोमवंशी क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुचाते रहते है। यही नही उनके द्वारा क्षेत्र के तमाम कार्य करवाए गये है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow