कानपुर न्यूज़: शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।

Jun 24, 2024 - 11:30
47 Views
कानपुर न्यूज़: शहर कांग्रेस कमेटी  द्वारा स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।

कानपुर। शहर कांग्रेस कमेटी, कानपुर नगर द्वारा युवा हृदय सम्राट स्वर्गीय संजय गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई संजय गांधी जी के दिए गए पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व तथा संकल्पों व आदर्श तथा दूरदर्शिता को प्रत्येक कांग्रेस जन को अंगीकार करने की बात कही उस समय की योजनाएं आज कितनी उपयोगी और प्रासंगिक हैं।

इसमें वृक्षारोपण और पर्यावरण योजना जीवंत उदाहरण है। पूर्ण शिक्षा परिवार नियोजन दहेज प्रथा जैसी योजनाओं के जरिए देश की तस्वीर बदलने का सपना भी संजय गांधी जी ने देखा था जिस पर आज भी सभी सरकारें उसे अंगीकार करती हैं।

कार्यक्रम का संयोजन लल्लन अवस्थी व संचालन मनीष वाजपेई ने किया। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से मदन मोहन शुक्ला, दिलीप शुक्ला, शकील मंसूरी,हरीश गुप्ता, चंद्रमणि मिश्रा, राधेश्याम कश्यप, सादिक अमीन, गुफरान अहमद चांद, अशोक वर्मा,  रवि बाजपेई, दिलशाद अहमद, पप्पू नेता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow