Hardoi News: व्यक्तिगत शौचालय के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण करते हुए पात्रों को लाभान्वित कराया जाये- डीएम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वच्छ भारत मिशन की बैठक...

Oct 9, 2024 - 19:06
73 Views
Hardoi News: व्यक्तिगत शौचालय के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण करते हुए पात्रों को लाभान्वित कराया जाये- डीएम

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा ठोस, तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाये। व्यक्तिगत शौचालय के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण करते हुए पात्रों को लाभान्वित कराया जाये। ग्रामों को ओडीएफ प्लस की उत्कृष्ट श्रेणी में लाने के लिए सभी मानकों पर कार्य किया जाये।

Also Read- Hardoi News: आजीविका रजिस्टर के कार्य में धीमी प्रगति पर डीएम ने बीडीओ मल्लावां व बीएमएम को फटकार लगायी।

निर्माणाधीन आरआरसी केंद्रों का निर्माण जल्द पूरा किया जाये। अवशेष प्रस्तावित आरआरसी केंद्रों के लिए भूमि चिन्हीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाये। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, समस्त सम्बंधित अधिकारी व ग्राम प्रधान बाँसा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow