शाहजहांपुर न्यूज़: भाजपा सरकार में युवाओं का भविष्य चौपट इस्तीफा दें शिक्षा मंत्री : रजनीश गुप्ता

By INA News Desk
Jun 21, 2024 - 19:05
48 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: भाजपा सरकार में युवाओं का भविष्य चौपट इस्तीफा दें शिक्षा मंत्री : रजनीश गुप्ता

फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर। कांग्रेसियों ने नीट यूजी परीक्षा परिणाम में धांधली व पेपर लीक के आरोप पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सभी कांग्रेसी राजीव भवन टाउन हॉल पर एकत्र हुए और यहां से जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट को और कूच कर गए।

हाथो में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ता शिक्षा माफिया मुर्दाबाद, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर तेज धूप में तपती सड़क पर ही धरने पर बैठ कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। तदपश्चात राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

इस से पूर्व पार्टी कार्यालय पर हुई एक बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा की पीएम मोदी सिर्फ मन की बात करना पसंद करते है, युवाओं के हित की बात करना कब पसंद करोगे।

हर बार युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जाता है हर बार किसी न किसी परीक्षा का पेपर लीक किया जाता आखिर कौन है वो शिक्षा माफियाओं को पाल पोस रहा है कौन पनाह दे रहा है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा की विगत लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने का वादा किया था, इसलिए कांग्रेस युवाओं के लिए सड़क से संसद तक उनकी लड़ाई लड़ेगी। जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस राम जी अवस्थी (एड.) ने कहा कि युवाओं के लिए कांग्रेस सड़को पर लड़ाई जारी रखेगी साथ ही संसद सत्र में राहुल गांधी जोरदार तरीके से पेपर लीक मामले को सदन में उठाएंगे।

इस मौके पर अनूप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला, गायत्री प्रकाश अवस्थी, कृष्ण विनोद मिश्रा, नवाब फैजान अली खान, अनस इकबाल, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना बाल्मीकि, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, महानगर अध्यक्ष अफ़ज़ाल खान, नौशाद कुरेशी, राहिल अंसारी, प्रत्यूष मिश्रा, शिवओम मिश्रा, परवेज आलम, शाहनबाज खान, नेहा पांडेय, जाने आलम, उन्नत मिश्रा मुल्लु, नीरज अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow