हरदोई न्यूज़: भूमि आवंटन का खेल उजागर-  अपात्रों को जारी कर दिए पट्टे,  तत्कालीन एसडीएम और तहसीलदार की बढ़ेगी मुश्किलें,  जाने क्या है पूरा मामला। 

By INA News Desk
Aug 17, 2024 - 18:28
261 Views
हरदोई न्यूज़: भूमि आवंटन का खेल उजागर-  अपात्रों को जारी कर दिए पट्टे,  तत्कालीन एसडीएम और तहसीलदार की बढ़ेगी मुश्किलें,  जाने क्या है पूरा मामला। 

हरदोई। तहसील सदर में भूमि आवंटन में फर्जीवाड़े के मामले में कार्रवाई तेज हुई है। गलत तरीके से किए गए पट्टों के मामले में तत्कालीन एसडीएम स्वाती शुक्ला और तहसीलदार की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।

आपको बता दें कि एसडीएम स्वाती शुक्ला के रहते तहसील सदर के ग्राम पंचायत फरीदापुर में लगभग 71 अपात्रो को भूमि आवंटन (पट्टे) हुए थे। यह सभी पट्टे उन लोगो को किए गए थे जिन लोगो के पास पहले से ही भूमि थी। इस प्रकरण में लेखपाल व कानूनगो को पहले ही निलंबित किया जा चुका हैं। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: केन्द्रों पर आने वाले बच्चों के लिए मॉं जैसा भाव रखें:- आनंदीबेन पटेल

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। नियम विरुद्ध किए गए भूमि आवंटन के प्रकरण में  प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में दोषी पाए गए राजस्व निरीक्षक राजकुमार व लेखपाल सोमेश शुक्ला को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जिला प्रशासन में तत्कालीन एसडीएम स्वाति शुक्ला व तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए शासन को संस्तुति भेजी गई है। नायब तहसीलदार आभा चौधरी के निलंबन और विभागीय कार्यवाही के लिए भी राजस्व परिषद को पत्र भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow