हरदोई आईएनए न्यूज़: जिलाधिकारी ने 5 वर्ष पुरानी वाद फ़ाइल देखकर तहसीलदार को लगायी कड़ी फटकार। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तहसील शाहाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में निर्माणाधीन पानी की टंकी को ....

By INA News Desk
Sep 3, 2024 - 19:20
319 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: जिलाधिकारी ने 5 वर्ष पुरानी वाद फ़ाइल देखकर तहसीलदार को लगायी कड़ी फटकार। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तहसील शाहाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले जिलाधिकारी ने परिसर में निर्माणाधीन पानी की टंकी को देखा। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के जेई को टंकी का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टंकी के आस पास की सफाई करायी जाये। निर्माणाधीन तहसीलदार चैम्बर के निरीक्षण में उन्होंने गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने व कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

इसके बाद उन्होंने भूलेख अनुभाग का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने कुम्हारी कला आवंटन का रजिस्टर देखा। उन्होंने कहा कि आवंटन के उपरांत तत्काल सम्बंधित को कब्ज़ा दिया जाये। कुम्हारी कला आवंटन के अंतर्गत पात्रों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाये। कब्ज़ा देने में देरी पर उन्होंने रजिस्ट्रार कानून गो को प्रतिकूल देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लापरवाही व अनुपस्थित रहने पर कानून गो गिरीश पांडे के निलंबन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि आवंटन रजिस्टर व आवास आवंटन रजिस्टर लगातार अद्यतन करने के निर्देश दिए।

अभिलेखागार के निरीक्षण में उन्होंने कुछ ग्रामों के अभिलेख स्वयं खुलवाकर देखे। उन्होंने अभिलेखागार में रिकार्ड को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खतौनी की भी एक प्रति अभिलेखों में रखी जाये। उन्होंने अग्निशामक को देखकर तहसील कर्मियों को अग्निशमन के बारे में सीखने के निर्देश दिए ताकि यह प्रशिक्षण आकस्मिकता की दशा में काम आये। निर्वाचन अनुभाग के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अनुभाग में रिकार्ड को व्यवस्थित ढंग से रखा जाये। मतदान केंद्रों का सत्यापन करवा लिया जाये। नजारत के निरीक्षण में उन्होंने कहा कि कक्ष में एक स्थायी कंट्रोल रूम बनाया जाये जिसका सभी उद्देश्यों के लिए प्रयोग किया जा सके। कक्ष में एक स्क्रीन भी लगवाई जाये। संग्रह अनुभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक पटल पर कंप्यूटर की व्यवस्था की जाये। आरसी का ब्यौरा कंप्यूटर में रखा जाये। सभी कर्मचारियों की बैठने की व्यवस्था एक ही कक्ष में की जाये।

संग्रह अभिलेखागार के निरीक्षण में उन्होंने कहा कि यहाँ पर अभिलेखों के अतिरिक्त कुछ न रखा जाये। तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण में उन्होंने निर्देश दिया कि वादों का तेजी से निस्तारण किया जाये। 5 वर्ष पुरानी वाद फ़ाइल देखकर उन्होंने तहसीलदार को कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्णीत फाइलों को कोर्ट से हटाकर रिकार्ड रूम में रखवाया जाये। नक्शा सुधार रजिस्टर में आवेदन से लेकर निस्तारण तक की सूचनाओं को समाहित किया जाये।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई में नियम विरुद्ध भूमि का पट्टा करने पर 2 PCS अफ़सर निलंबित, PCS स्वाति शुक्ला ADM न्यायिक फरुखाबाद सस्पेंड।

एसडीएम न्यायिक कोर्ट के निरीक्षण में उन्होंने निर्देश दिए कि मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। 5 वर्ष से अधिक पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाये। उन्होंने नायब तहसीलदार कोर्ट का भी निरीक्षण किया तथा वादों के निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार संतोष कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दीक्षा जोशी, उप जिलाधिकारी न्यायिक गरिमा सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement