बलिया न्यूज़: दो लाख रुपये देकर कराई पति की हत्या, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, दो अभियुक्त फरार। 

By INA News Desk
Jun 11, 2024 - 16:46
98 Views
बलिया न्यूज़: दो लाख रुपये देकर कराई पति की हत्या, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, दो अभियुक्त फरार। 

बलिया: पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में स्वाट, सर्विलांस तथा भीमपुरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भीमपुरा बाजार में गला रेतकर की गई विनोद सिंह हत्या का सफल अनावरण करने के साथ ही मृतक की पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व बाइक को भी बरामद किया है। एसपी ने घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है। 
मंगलवार को तड़के सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव तथा एसओजी प्रभारी उनि अजय यादव मय टीम व भीमपुरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मय फोर्स के साथ भीमपुरा चौराहे पर मौजूद थे। इसी वीच, मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त सुनील सिंह पुत्र जनार्दन सिंह (निवासी सुरूआं मिसिरपुर थाना फत्तनपुर जिला प्रतापगढ़) को बाहरपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गये। 

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद हुआ। वहीं, मोटर साइकिल स्पेलेण्डर को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के बयान के आधार पर घटना में शामिल जयप्रकाश यादव पुत्र स्व. बलिराज यादव (निवासी कल्यानपुर चरौंवा थाना भीमपुरा, बलिया) व मृतक की पत्नी अनिता सिंह (निवासी भीमपुरा नं. 1, थाना भीमपुरा, बलिया) को घर पर दबिस देकर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, विनोद सिंह और उसकी पत्नी अनीता सिंह के बीच अच्छे सम्बन्ध नहीं थे। पत्नी मुम्बई में रहती थीं, जबकि विनोद सिंह भीमपुरा में पत्नी से अलग रहते थे। इसके अलावा विनोद लगातार अपनी जमीन/प्रापर्टी बेच कर गलत कार्यो में बर्बाद कर रहा था।पत्नी अनीता सिंह को लगा कि सारी जमीन/प्रापर्टी ऐसे ही बेच देगा तो उसने सुनील सिंह, अजय चौहान और सन्नी चौहान के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई।

पति को मारने के लिए अनीता सिंह ने दो लाख रुपये की डील सुनील सिंह के साथ की, जिसमें एक लाख ऑनलाइन ट्रांसफर व शेष कैश दी।घटना के दिन यानि 6 जून की शाम को सुनील, अजय और सन्नी चार बजे भीमपुरा पहुंच गये।

वहां पर इनका किरायेदार जय प्रकाश यादव ने इनकी लोकेशन बताने में मदद की। रात करीब 11.30 बजे तीनों पीछे के रास्ते से जाकर विनोद सिंह की हत्या कर भाग गये। पुलिस टीम ने मंगलवार को अनीता सिंह, सुनील सिंह व जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को धारा 302, 120बी भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट में चालान न्यायालय किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow