मसूरी में सड़क किनारे खड़े स्कूटी और चार पहिया  वाहनों   के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्यवाही।

Jun 12, 2024 - 15:52
 0  34
मसूरी में सड़क किनारे खड़े स्कूटी और चार पहिया  वाहनों   के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्यवाही।

रिपोर्टर सुनील सोनकर

मसूरी में लगातार लग रहे जाम से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन और परिवहन विभाग लगातार काम कर रहा है जिसको लेकर मसूरी में सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और गाड़ियों के खिलाफ परिवहन विभाग के जवानों द्वारा एआरटीओ राजेंद्र विराटिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई इस मौके पर कई दर्जनों स्कूटी और चार पहिया वाहन भी सीज किए गए। 

आरटीओ राजेंद्र विराटिया ने बताया कि मसूरी में लगातार जाम की शिकायत मिल रही थी कि सडक किनारे स्कूटीयों और चार पहिया वाहनों  के अनाधिकृत रूप् से खडे होने पर मसूरी में कई क्षेत्रों में जाम कि स्थिति पैदा हो रही है।

जिस पर मसूरी नगर पालिका परिषद, मसूरी पुलिस और परिवहन विभाग की सयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा कि मसूरी पिक्चर पैलेस, अपर मालोड, स्प्रिंग रोड व गांधी चौक पर सड़क किनारे खड़े स्कूटीयों को जब्त कर सीज किया गया है वहीं चार पहिया वाहनों पर भी कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वहानों की पार्किंग की अनुमति नहीं है परंतु देखा जा रहा है कि कई स्कूटी संचालक अपनी टैक्सी स्कूटी सड़क किनारे खड़े कर देते हैं जिससे जाम लगता है। 

उन्होंने कहा कि अपर माल रोड पर कई टैक्सी चालकों द्वारा भी सड़क किनारे अपनी टैक्सी खड़ी कर रखी थी जिनके चालान किये गये ।उन्होंने कहा कि मसूरी में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाने को लेकर लगातार पुलिस परिवहन विभाग और जिला प्रशासन काम कर रहा है परंतु बिना जन सहभागिता के कोई भी प्लान सफल नहीं होता है।

उन्होंने जनता से अपील करी है कि सड़क किनारे अपने वाहन और स्कूटीयां पार्क ना करें । उन्होने मसूरी में टैक्सी स्कूटी संचालकों को स्पश्ट निर्देश दिये कि मसूरी में उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद दोपहिया वाहनों में दोनों लोगों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है इसको लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है और जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग समय-समय पर विभिन्न माध्यम से रोड सेफ्टी और यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाता रहता है जिससे कि लोग और युवा पीढ़ी यातायात के नियमों के बारे में जागरूक हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।