शाहजहाँपुर न्यूज़: गोमती तट स्थित सुनासरनाथ मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण। 

By INA News Desk
Jul 6, 2024 - 18:53
48 Views
शाहजहाँपुर न्यूज़: गोमती तट स्थित सुनासरनाथ मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण। 

फै़याज़ साग़री \ शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देश के क्रम में विकास खंड बंडा स्थित सुनासर नाथ मंदिर परिसर में वन एवं वन्य जीव प्रभाग, जिला गंगा समिति व नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर पुजारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुत्र व भाजपा मंडल महामंत्री सुधीर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम अंतर्गत जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने समस्त स्थानीय युवाओं की संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा और अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना होगा।

इसे भी पढ़ें:- शाहजहांपुर न्यूज़: मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वृक्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत शहीद उद्यान में किया वृक्षारोपण।

जिला परियोजना अधिकारी विनय कुमार सक्सेना ने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री के विशेष आवाह्न एक पेड़ मां के नाम लगाने और मां की तरह ही उसकी सेवा करना पुण्य का काम बताया।

कार्यक्रम अंतर्गत शीशम, अमरूद, केसिया, नींबू, बेल, अशोक आदि पौधो को वन कर्मी सुभाष चन्द्र, ओमपाल शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, नरेंद्र कुमार सभासद एवम पार्टी उपाध्यक्ष नगर पंचायत बंडा, सोनू शुक्ला, सहर्ष शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, राम चंद्र, राकेश, ओम प्रकाश, प्रतीक मिश्रा ने मंदिर परिसर व गोमती नदी किनारे रोपित किए। कार्यक्रम में विशेष सहयोग राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आशीष मिश्रा व खुटार रेंज (वन विभाग) का रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement