शाहजहांपुर न्यूज़: मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वृक्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत शहीद उद्यान में किया वृक्षारोपण। 

Jul 6, 2024 - 18:43
 0  34
शाहजहांपुर न्यूज़: मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वृक्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत शहीद उद्यान में किया वृक्षारोपण। 

फै़याज़ साग़री \ शाहजहांपुर शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत शहीद उद्यान में वृक्षारोपण किया। मंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण करने के साथ-साथ इनका देख-भाल भी करना जरूरी है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के लिए वृक्षारोपण करने पर जोर दिया। उन्होने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत वृक्ष अवश्य लगाएं। पर्यावरण के लिए उपयोगी पीपल, पाकड़, नीम,  आम, जामुन, अमरूद, शीशम और सागौन आदि पेड़ लगाए। वृक्षारोपण महाअभियान के महापर्व को सफल बनाने हेतु सभी इस अभियान में हिस्सा लें।

जिलाधिकारी ने भी वृक्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत शहीद उद्यान में वृक्षारोपण किया तथा जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा कि वर्षा काल में एक व्यक्ति-एक पेड़ अवश्य लगाये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पड़ रही भीषण गर्मी से हम सभी को सचेत व सीख लेना चाहिए कि मानव जीवन के अनुकूल वातावरण के लिए धरती की हरियाली बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:-  सामने आई अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था की नई रिलीज डेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।

पेड़ पौधे व हरियाली ही धरती का श्रृंगार है। पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए पेड़ लगाना, संरक्षित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनपद में सभी लोग एक पेड़ मॉ के नाम लगाएं। उन्होने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी व्यक्त करने का सुनहरा अवसर है।
 इस अवसर पर महापौर अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।