महराजगंज न्यूज़: नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

Aug 7, 2024 - 15:34
59 Views
महराजगंज न्यूज़: नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

महराजगंज। भारत- नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा गनवरिया में बुधवार की सुबह सोनौली पुलिस और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही की है ।  मुखबिर की सूचना पर थाना अध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने नेपाल बार्डर से सटे गनवरिया गांव में घेराबंदी कर एक लाल रंग की अल्टो कार जो पगडंडी  रास्ते से नेपाल रही थी से बड़ी मात्रा में नशे में प्रमोग के लिए  ले जा रहे इंजेक्शन,टेबलेट और सिरप बरामद किए।

इसे भी पढ़ें:- बिजनौर न्यूज़: मदरसे में छेड़छाड़- मासूम छात्रा को बनाया हवस का शिकार, वीडियो वायरल।

माल सहित पकड़ा गया आरोपी नीरज चंद्र श्रीवास्तव शक्तिपुरम रसूलपुर थाना गोरखपुर और मोहम्मद सैफ पुत्र अशफाक रसूलपुर गोरखपुर के रहनेवाला बताया  गया है । पुलिस ने अल्टो कार से 50 डिब्बे स्पासप्रॉक्स, 80 पीस फैंसाडिल सिरप और हज़ारों की संख्या में टैबलेट बरामद किए। बरामद नशीली दवाओं की अनुमानित कीमत लाखों में आंकी जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में सहायता मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow