लखनऊ आईएनए न्यूज़: यूपी को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी। 

By INA News Desk
Aug 31, 2024 - 15:57
71 Views
लखनऊ आईएनए न्यूज़: यूपी को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ सिटी से लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करते हुए एवं इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित होते हुए।
Advertisement
Advertisement
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 
  • प्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उपहार देने के लिए सीएम योगी ने जताया पीएम का आभार
  • एक्स पर लिखा- बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देगा पीएम मोदी का यह उपहार 
  • प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश की आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक विकास-यात्रा सतत जारीः सीएम योगी 
  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

लखनऊ। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिसमें एक मेरठ से लखनऊ (चारबाग) के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री के द्वारा यूपी के लोगों को दी गई इस सौगात पर सीएम योगी ने खुशी जाहिर की है। इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदेशवासियों को इस उपहार के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ सिटी से लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करते हुए एवं इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित होते हुए।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम योगी ने लिखा, 'मेक इन इंडिया’ एवं 'आत्मनिर्भर भारत' के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में देश की आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक विकास-यात्रा सतत जारी है। इस यात्रा को और गति देते हुए प्रधानमंत्री जी ने आज देशवासियों को 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी है। प्रधानमंत्री जी ने मेरठ-लखनऊ सहित मदुरै-बेंगलुरु, चेन्नई-नागरकोइल के मध्य अत्याधुनिक-विश्वस्तरीय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया है। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देते इस उपहार के लिए आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री। 

इसे भी पढ़ें:- गोरखपुर आईएनए न्यूज़: सीएम की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति करेंगे पूर्वी यूपी के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण।

उल्लेखनीय है कि मेरठ और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत से उत्तर प्रदेश की राजधानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ हाईस्पीड कनेक्टिविटी से जुड़ गई है। इसके माध्यम से प्रदेशवासियों को सुखद, सुगम और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। प्रदेश में इससे पहले 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। ये ट्रेनें दिल्ली-वाराणसी, रांची-वाराणसी, लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ, आनंद विहार-अयोध्या और गोरखपुर-प्रयागराज के बीच संचालित हो रही हैं। इसमें अब मेरठ-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन भी जुड़ गई है।  

  • पश्चिमी यूपी के लिए दिल्ली के बाद अब लखनऊ की दूरी भी हुई कमः पीएम मोदी 

ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने से पूर्व पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण तक देश की विकास यात्रा में एक और अध्याय जुड़ रहा है। आज से मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की सेवा शुरू हो रही है। इस विस्तार के साथ हमारा देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर कदम दर कदम बढ़ रहा है। आज जो तीन वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं इनमें तीन महत्वपूर्ण शहरों की कनेक्टिविटी मिली है। इसमें मेरठ-लखनऊ रूट पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जा रही है। यह पश्चिम यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास की नई क्रांति का साक्षी बन रह है।

इसे भी पढ़ें:- 'कृषि क्षेत्र में स्थिरता' थीम पर केंद्रित होगा समुन्नति एफपीओ कॉन्क्लेव का चौथा संस्करण।

मेरठ एक ओर आरआरटीएस के जरिए राजधानी दिल्ली से जुड़ रहा है दूसरी ओर इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से प्रदेश की राजधानी लखनऊ की दूरी भी कम हो गई है। आधुनिक ट्रेनें,एक्सप्रेसवे का नेटवर्क, हवाई सेवाओं का विस्तार, पीएम गति शक्ति का विजन कैसे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बदल रहा है, एनसीआर इसका उदाहरण बन रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement