लखनऊ आईएनए न्यूज़: जिन्ना की तरह ही समाज को बांटने का कार्य कर रही है कांग्रेस-सपा: सीएम योगी

By INA News Desk
Aug 28, 2024 - 17:35  · Updated: Aug 28, 2024 - 18:53
124 Views
लखनऊ आईएनए न्यूज़: जिन्ना की तरह ही समाज को बांटने का कार्य कर रही है कांग्रेस-सपा: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला को संबोधित करते हुए ।
Advertisement
Advertisement
  • सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस और सपा के लोगों के अंदर जिन्ना की आत्मा घुस गई है
  • सीएम योगी ने कार्यक्रम में पांच हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही 705 करोड़ रुपए की 305 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास 
  • बोले सीएम- जिन्होंने सिर्फ कारनामे किए आज उन्हें प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज पसंद नहीं आ रहा
  • सपा मुखिया को बेटी सुरक्षा पर बोलने का कोई अधिकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

अलीगढ़/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोगों के अंदर जिन्ना की आत्मा घुस गई है। जिन्ना ने देश का विभाजन करने का पाप किया था, इसलिए वह अंतिम समय में घुट घुट कर मरा था। समाज को बांटकर यही पाप कांग्रेस और सपा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज जब देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है तब ये लोग समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। 2014 में पीएम मोदी के आने के बाद से देश नई बुलंदियों की तरफ आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ समूचा विपक्ष समाज में जाति का विष घोल कर अराजकता फैलाने का कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।  

सीएम योगी ने बुधवार को जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला को संबोधित किया। साथ ही युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने समय में कोई काम नहीं किया, सिर्फ कारनामे किए आज उन्हें प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज पसंद नहीं आ रहा है। यही समाजवादी पार्टी के लोग हैं, जो कहते थे कि लड़के हैं और लड़कों से गलती हो जाती है। यही लोग हैं जो बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करते थे। 

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बेटी और व्यापारी के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए यमलोक का रास्ता खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को बेटी सुरक्षा पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। अयोध्या, कन्नौज और कोलकाता की घटना पर उनकी जुबान नहीं खुलती है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के लोगों को जब भी सत्ता प्राप्त हुई तो सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने का कार्य किया। अपनी योजनाओं के माध्यम से तुष्टिकरण करते थे और समाज को विकास की धारा से विमुख करने का कार्य करते थे।

इसे भी पढ़ें:- लखनऊ आईएनए न्यूज़: योगी सरकार के कार्यकाल में हो रहा कुशीनगर का कायाकल्प।

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह जैसे राष्ट्र नायकों का अपमान किया है। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ही है, जो इन महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य कर रही है। महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर बना विश्वविद्यालय इसका उदाहरण है। कांग्रेस और सपा के लोगों को सिर्फ अपना परिवार दिखता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। अराजकता, अव्यवस्था और गुंडागर्दी की छूट किसी को नहीं देंगे।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था। आज यूपी की गिनती देश के अग्रणी राज्यों में होती है। इसलिए आप सब इस प्रगति को रुकने मत दीजिएगा, क्योंकि समाजवादी पार्टी के लोगों को अगर अवसर मिला तो वो प्रदेश में दंगा, लूटपाट और अराजकता फैलाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। इसके साथ रोजगार भी आता है और इसकी आधारशिला सुरक्षा है। सुरक्षा के बिना सुशासन की स्थापना नहीं हो सकती है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से प्रदेश में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हो रहा है।

  • भाजपा के पास विकास का एजेंडा, विपक्ष के पास विनाशकारी प्रोपेगेंडा: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा के पास विकास का मजबूत एजेंडा है। वहीं सपा और इंडी गठबंधन एवं समूचे विपक्ष के पास विनाशकारी प्रोपेगेंडा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने और उनके द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। मंत्री संदीप ने कहा कि हमारी इस युवा को पीढ़ी को दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी यहां उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के विजन का नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश का युवा अपने भविष्य को सुरक्षित महसूस कर रहा है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अलीगढ़ क्षेत्र में विकास की योजनाएं निरंतर जारी हैं और ये श्रृंखला लगातार बरकरार रहेगी।

इसे भी पढ़ें:- लखनऊ आईएनए न्यूज़: प्रदेश के बाहर भी अब देश के 5 बड़े एयरपोर्ट्स पर 'ब्रांड यूपी' का होगा प्रमोशन।

छात्रा को टैबलेट/स्मार्टफोन देते हुए सीएम योगी

  • पांच हजार से ज्यादा युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में सीएम योगी ने दो शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। साथ ही उन्होंने जनपद अलीगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार देने के लिए 705 करोड़ रुपए की 305 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यही नहीं, जनपद स्तरीय इस वृहद रोजगार मेले में 63 से अधिक कंपनियों एवं फर्मों ने विभिन्न पदों पर पांच हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित पात्रों एवं एमएसएमई इकाइयों को 35 करोड़ से अधिक का ऋण वितरण किया। साथ ही, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरित किया गया।

सीएम योगी शिशु को अन्नप्राशन कराते हुए। 

  • 1.08 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का दिया जा चुका है ऋण

योगी सरकार विगत साढ़े सात वर्ष में साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल रही है। वहीं संविदा के माध्यम से 3.75 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी से जोड़ा गया है। साथ ही दो करोड़ लोगों को निजी क्षेत्र/एमएसएमई के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

स्वयं सहायता समूह को CCL का प्रतीकात्मक चेक देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इसके अलावा प्रधानमंत्री योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप, ओडीओपी, एमएसएमई और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत क्षेत्र प्रदेश के युवाओं को 1.08 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लोन उपलब्ध कराया गया है।

बच्चों से बात करते हुए सीएम योगी

कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद सतीश गौतम, अनूप प्रधान, विधायक जयवीर सिंह, रविंद्र पाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, अनिल प्रसार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement