Hardoi News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा नाबालिक बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।

“ऑपरेशन स्माईल" के क्रम में थाना सवायजपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता...

Sep 21, 2024 - 15:34
49 Views
Hardoi News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा नाबालिक बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।

हरदोई में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना सवायजपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सवायजपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

आपको बता दें कि बीते 20.09.2024 को परिजनो द्वारा अपने नाबालिक बच्चे उम्र करीब 16 वर्ष के बिना बताये घर से चले जाने तथा खोजबीन के बाद भी कोई पता ना चलने के संबंध में थाना सवायजपुर जनपद हरदोई पर तहरीर दी गयी। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा जनपद में अपहृत / गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन स्माईल" के क्रम में थाना सवायजपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्चे को खितौली मोड से सकुशल बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत बच्चे को परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Also Read - Hardoi News: डीएम व एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में की जनसुनवाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow