व्यापारियों की हर समस्या में हम सभी साथ खड़े हैं, कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे- उपाध्यक्ष पवन जैन
पाली-हरदोई।
व्यापारियों की हर समस्या में हम सभी साथ खड़े हैं और हम व्यापारियों के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यह बात यूपी उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता ने कही। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष, टीटू जिला अध्यक्ष एवं श्री पवन जैन प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस बीच बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी मुन्नालाल गुप्ता व संचालन विमलेश गुप्ता अध्यक्ष पाली ने किया। इस बीच सभासद मुकेश गुप्ता ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में जिला अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता टीटू ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सभी व्यापारी भाइयों का प्रतिनिधित्व करता है।
यह भी पढ़ें - यूपी पुलिस परीक्षा: दूसरे दिन भी सकुशल संपन्न हुई परीक्षा, 6 लाख से अधिक ने दिया एग्जाम
संगठन के लिए बैठक संजीवनी की तरह होती हैं, समय समय पर बैठक चलती रहनी चाहिए। संरक्षक नरेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल के संरक्षण में किसी भी व्यापारी भाई को डरने की आवश्यकता नहीं हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन ने कहा कि संगठन में युवाओं को आगे आना चाहिए। व्यापारी सभी आपस में भाई भाई हैं और हम सब व्यापारी एक हैं। किसी भी व्यापारी को समस्या आने पर हम सभी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। बैठक में नगर कमेटी का गठन करने का भी प्रस्ताव रखा गया। वरिष्ठ व्यापारी मुन्नालाल ने सभी व्यापारी भाइयों को जिम्मेदारी लेने के लिए आवाहन किया। बैठक में सुशील गुप्ता, संदीप गुप्ता, रजनीश गुप्ता, महेंद्र सिंह राणा ने संबोधित किया। पाली नगर कमेटी द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक में पाली नगर से मुकेश गुप्ता सभासद, प्रशांत गुप्ता, लालू गुप्ता, सरोज मिश्रा, अमित गुप्ता, विजय गुप्ता, महिपाल सिंह, नीरज कुशवाहा, श्रवण मिश्रा, राकेश गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, इमरान भाई, नफीस अली, जागेश्वर राजपूत शेरू मलिक आदि सैकड़ों व्यापारी भाई उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











