हल्द्वानी न्यूज़: हल्द्वानी के बड़े डॉक्टर पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, जांच में लगी पुलिस।

Jul 14, 2024 - 20:42
69 Views
हल्द्वानी न्यूज़: हल्द्वानी के बड़े डॉक्टर पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, जांच में लगी पुलिस।

रिपोर्ट- सैफ जाफरी 

हल्द्वानी : शहर के प्रतिष्ठित न्यूरोसर्जन डॉक्टर महेश शर्मा के खिलाफ एक महिला ने छेड़खानी और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला के तहरीर के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बता दें डॉ महेश शर्मा मुखानी स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल के मालिक हैं।

इसे भी पढ़ें:-  देहरादून न्यूज़: मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश भर से आई जनता की समस्याओं का सुनकर किया निस्तारण।

जिनके ऊपर एक महिला ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में डॉ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

डॉक्टर महेश शर्मा शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं. इसके साथ ही उनकी पुलिस के साथ ही राजनीति में भी अच्छी पकड़ है। फिलहाल चिकित्सक के ऊपर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow