Hardoi News: कैंसर पीड़ित की जान बचाने पहुचे युवा।

माँ और बुआ दोनों का प्यार देने वाली सीमा सिंह के कैंसर की समस्या है....

Sep 24, 2024 - 18:30
59 Views
Hardoi News: कैंसर पीड़ित की जान बचाने पहुचे युवा।


रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

हरदोई बड़े चौराहे निवासी शिवा द्विवेदी ने बताया कि उन्हें माँ और बुआ दोनों का प्यार देने वाली सीमा सिंह के कैंसर की समस्या है जिसके कारण समय समय पर उन्हें ब्लड की आवश्यकता पडती है सीमा सिंह शहर के हरदोई नर्सिंग होम अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें दो यूनिट बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी। 

इस ग्रुप का ब्लड बहुत रेयर होता है इसी कारण इस ग्रुप का ब्लड सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में व अन्य प्राइवेट अस्पताल के ब्लड बैंको में तलाश करने पर भी नही मिला। सोशल मीडिया पर इतने सारे मित्र जुड़े होने के कारण फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर ब्लड जरूरत होने की बात कही थी।

जिसको हरदोई के युवा समाजसेवी अंकित सिंह परमार ने संज्ञान में लिया और शहर के पिहानी चुंगी निवासी शिक्षक सुयश मिश्रा व कृष्णा चौहान से रक्त देने की बात की बताते चले इससे पहले भी सीमा सिंह अंकित परमार ने ब्लड दिया था बी पॉजिटिव ब्लड कही ना मिलने पर अंकित ने अपने छोटे भाई दीपेंद्र सिंह सचिन को भेजकर सीमा सिंह को ब्लड दिलाया था जब कोई डोनर नहीं मिलता तो अंकित स्वयं व अपने परिवार के सदस्यों से रक्तदान करवाकर मदद करते है ये जरुरतमंदो की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते। 

Also Read- Lucknow News: 'अवध मधुरिमा' नई आम की प्रजाति शीघ्र रिलीज होगी और समृद्ध होगा फलों के राजा आम का कुनबा।

अंकित परमार की टीम से जुड़े शिक्षक सुयश मिश्रा और कृष्णा चौहान ने तुरंत ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया।
सिर्फ हरदोई ही बल्कि कई अन्य जनपदों में अपनी टीम के द्वारा रक्त देकर लोगों की जान बचाई है, इसी तरह शिवम् तिवारी और चौहान भी अंकित परमार की टीम रक्तदान के रक्तदान कर कईओ की बचा चुके है अंकित सिंह परमार ने इससे पूर्व ऐसे कार्यों को कई बार अंजान दिया।

लोगों की जिंदगी में इंसानियत की मिसाल पैदा की है, उन्हें कई कार्यों मे लोगो की मदद करते देखा गया है चाहे गरीब बेटी की शादी हो, किसानों की समस्या हो, धार्मिक कार्य हो, गौसेवा हो, युवाओं की शिक्षा सम्बंधित समस्या हो, मेडिकल सम्बंधित समस्या सहित कई तरह से लोगो की मदद करते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow