Hardoi News: उत्कर्ष के 8 वर्ष नामक पुस्तिका का किया गया विमोचन- डबल इंजन सरकार में देश व प्रदेश का हुआ चहुमुखी विकास- प्रभारी मंत्री

मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था...

Mar 25, 2025 - 18:06
56 Views
Hardoi News: उत्कर्ष के 8 वर्ष नामक पुस्तिका का किया गया विमोचन- डबल इंजन सरकार में देश व प्रदेश का हुआ चहुमुखी विकास- प्रभारी मंत्री

Hardoi News: उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीतियों के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन प्रभारी मंत्री असीम अरुण द्वारा किया गया। इसके उपरांत रसखान प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का प्रभारी मंत्री द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने 10 दिव्यांग जनों को ट्राई साईकिल भेंट की। दिव्यांग जनों को मिष्ठान के साथ पानी की बोतल भी दी गयी। ट्राई साईकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।

इसके बाद मुख्य अतिथि ने रसखान प्रेक्षागृह के द्वार के पास बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गयी रंगोली देखी व रंगोली की सुंदरता की सराहना की। रसखान प्रेक्षागृह में कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे पहले सरस्वती वंदना से शुरुआत हुई। कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गए। संस्कृति विभाग में पंजीकृत दो दलों ने भी प्रतिभाग किया। 

मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट वितरित किये गये। मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई। उद्योगों के अनुकूल माहौल बना है। एक्सप्रेस वे के मामले में प्रदेश पूरे देश में नम्बर एक है। एयरपोर्ट की संख्या के मामले में भी प्रदेश नम्बर एक बन गया है। विकास के प्रत्येक मानक पर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जीरो पावर्टी कार्यक्रम के माध्यम से सरकार अत्यधिक गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर लाने का कार्य कर रही है। प्रदेश व जनपद में संरचनात्मक विकास हुआ है। कौशल विकास पर लगातार जोर दिया जा रहा है। 

जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रदेश व जनपद में तेजी से विकास हो रहा है, लोगों में खुशहाली बढ़ी है। कार्यक्रम के दौरान ’’उत्कर्ष के आठ वर्ष’’ नामक पुस्तिका का विमोचन मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विवेकानन्द सभागार मे प्रेस वार्ता की गयी जिसमे आठ वर्ष की उपलब्धियों के बारे मे बताया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री जी के द्वारा लगभग 63 करोड़ रूपयें की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण किया गया।

Also Read- Hardoi News; रामजीलाल की अशोभनीय टिप्पणी पर क्षत्रिय समाज में रोष, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि जनपद में संरचनात्मक विकास हुआ है जिससे लोगों के जीवन में बदलाव आया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर व अन्य जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने द्वितीय सत्र में नव नियुक्त आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के कुछ लाभार्थियों को मकान की चाभी सौंपी। उनके द्वारा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व डमी चेक दिए गए। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow