Hardoi News: महिला दिवस पर संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन- 'हक़ की बात जिलाधिकारी के साथ' कार्यक्रम में छात्राओं व महिलाओं ने पूछे सवाल ?

मुख्य विकास विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी (Saumya Gururani ) व स्वयं सहायता समूह की कुछ महिलाओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि...

By INA News Desk
Mar 8, 2025 - 16:39
82 Views
Hardoi News: महिला दिवस पर संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन- 'हक़ की बात जिलाधिकारी के साथ' कार्यक्रम में छात्राओं व महिलाओं ने पूछे सवाल ?
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रसखान प्रेक्षागृह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'हक़ की बात जिलाधिकारी के साथ' कार्यक्रम में छात्राओं व महिलाओं ने जिलाधिकारी से सवाल पूछे जिनका जिलाधिकारी ने जवाब दिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य विकास विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व स्वयं सहायता समूह की कुछ महिलाओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काफ़ी कदम उठा रही है। हरदोई में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा कर रही हैं। देश की राष्ट्रपति, प्रदेश की राज्यपाल व जनपद की प्रथम नागरिक एक महिला ही है। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में महिलाएं भागीदार बन रही हैं। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी रखनी चाहिए।

लखपति दीदी, बैंक सखी ने महिलाओं को मजबूती दी है। महिला और पुरुष एक सिक्के के दो पहलू हैं। जिलाधिकारी ने संवाद कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी से करायी। आवास से सम्बंधित एक सवाल के मामले में जिलाधिकारी ने बताया कि 31 मार्च तक सर्वे का कार्य चल रहा है। इसके पश्चात पात्रों को आवास दिया जायेगा। हरदोई में महिलाओं के लिए काम न होने पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बन सकती हैं।

एक आँगनबाड़ी केन्द्र के पुनर्निमाण से सम्बंधित एक सवाल पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कि घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस को महिलाएं फोन कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूह की एक महिला कंचन मिश्रा ने बताया कि समूह के माध्यम से उसके जीवन में काफ़ी बदलाव आया है। अब वह आत्मनिर्भर बन गयी हैं। आँखों से दिव्यांग एक बच्ची अंजली ने एक सुन्दर कविता के माध्यम से सभी अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने कहा- सभी लोग मिल जुल कर त्यौहार मनाएं, अफवाहों से सावधान रहें।

वेणी माधव विद्यापीठ की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वेणीमाधव विद्यापीठ की छोटी से छात्रा शीलू शर्मा ने धारा प्रवाह महिला सशक्तिकरण पर अपने ओजपूर्ण विचार व्यक्त करके सभी को अचंभित कर दिया। बच्चियों ने सावन के झूले पर आधारित एक सुन्दर लोकगीत प्रस्तुत किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर, कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि, महिला हेल्पलाइन आदि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल, शील्ड व घड़ी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाली छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह व घड़ी देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन मनीष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement