Hardoi: अज्ञात कारणों से लगी आग से हुआ लाखों का नुकसान, गृहस्थी सहित भैंस बिक्री के ₹60000 जलकर राख

इस धरती पर सबसे बड़ा गुना गरीब होना है, इसके बावजूद गरीब आदमी दिन रात मेहनत करके पाई पाई जोड़कर अपनी गृहस्थी

May 22, 2026 - 17:28
23 Views
Hardoi: अज्ञात कारणों से लगी आग से हुआ लाखों का नुकसान, गृहस्थी सहित भैंस बिक्री के ₹60000 जलकर राख
अज्ञात कारणों से लगी आग से हुआ लाखों का नुकसान, गृहस्थी सहित भैंस बिक्री के ₹60000 जलकर राख

अरवल। इस धरती पर सबसे बड़ा गुना गरीब होना है, इसके बावजूद गरीब आदमी दिन रात मेहनत करके पाई पाई जोड़कर अपनी गृहस्थी बनाता है, लेकिन आग एवं पानी जैसी दैविक आपदा पल भर में जिंदगी भर की कमाई को साफ कर देती है। ऐसा ही मामला अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनी में देखने को मिला,जहां के निवासी सुंदरलाल पुत्र पच्चा के द्वारा अपनी गरीबी में मेहनत के द्वारा चार बच्चों के साथ मिलकर गृहस्थी बनाई गई, लेकिन घर में लगी हुई आग ने पल भर में सब कुछ जलकर राख कर दिया। आपको बता दें कि सुंदरलाल अपने चार बच्चों, जिनमे दो विवाहित एवं एक अविवाहित  के साथ घर में  छप्पर डालकर तथा एक कमरे में अपना सामान रखकर अपना जीवन यापन कर रहा था। दोपहर लगभग 2:30 बजे घर के पीछे रखे छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसे उनके पड़ोस में रहने वाले सगे भाई रामकरन ने देखा और आसपास के लोगों को आवाज दी। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप हथियार कर लिया और घर में बने कमरे सहित सभी छप्परों को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने से छप्परों में रखा लगभग 10 कुंतल गेहूं,एक सिलाई मशीन, 50 किलो सरसों, दो पंखे, पानी का मोटर तथा कुछ दिन पूर्व बेची गई भैंस के ₹60000 जलकर राख हो गए। आग का कहर केवल इतने पर भी नहीं शांत हुआ, बल्कि पक्के कमरे में रखा हुआ सारा सामान एवं ससुराल से आई भी बेटी का जेवर भी खाक हो गया। इसी के साथ लगी हुई विकराल आग ने पड़ोस में रहने वाले भाई रामकरन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखे हुए लगभग 8 कुंतल गेहूं, बिस्तर, चारपाई, टीवी एवं 50 किलो सरसों के साथ-साथ घर के पीछे गोबर के उपलों की दो बठिया तथा दो पंपिंग सेट बुरी तरह जल गए। भयंकर आग ने वहां पर खड़े लगभग आधा दर्जन हरे पेड़ों को भी बुरी तरह झुलसा दिया। गांव वालों द्वारा पंपिंग सेट एवं अन्य साधनों से आग बुझाई गई लेकिन तभी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझाने का कार्य खबर लिखने तक किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरवल अनिल सिंह द्वारा स्थिति को नियंत्रण में किया गया तथा मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल राहुल यादव द्वारा नुकसान का आकलन कर पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow