काँवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, एस एस एन जनकल्याण समिति के बैनर तले हुआ आयोजन।

Hardoi News: जनपद में सावन मास को लेकर काँवड़ियों का हुजूम जोर शोर पर है उनकी सुविधा को लेकर तमाम सक्षम लोग विभिन्न माध्यमो...

By INA News Desk
Jul 26, 2025 - 15:58
51 Views
काँवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, एस एस एन जनकल्याण समिति के बैनर तले हुआ आयोजन।
काँवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, एस एस एन जनकल्याण समिति के बैनर तले हुआ आयोजन।

Hardoi News: जनपद में सावन मास को लेकर काँवड़ियों का हुजूम जोर शोर पर है उनकी सुविधा को लेकर तमाम सक्षम लोग विभिन्न माध्यमो से सहयोग की भूमिका निभा रहे है इसी क्रम में सामाजिक संस्था एस एस एन जनकल्याण समिति हरदोई द्वारा पिहानी रोड पर रारा मोड़ से पहले विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं संस्था के संरक्षक डॉ सी पी कटियार और संस्थापक अरविन्द कुमार सिंह एडवोकेट ने दीप प्रज्लावित कर  किया। जिसमे सुबह से ही तमाम काँवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष बब्बन ने बताया की ऐसे आयोजनो से श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता है एवं आयोजको को बेहद पुण्य प्रताप प्राप्त होता है।

संरक्षक डॉ सी पी कटियार जी ने यह बताया कि हमारी समिति ऐसे ही निरन्तर कार्य अन्य जिलों और और प्रदेशों में भी करा रही है और आगे भी कराने का प्रयास जारी रहेगा। और ये समिति का पांचवा विशाल भंडारा है जो प्रभु की कृपा से सम्भव हो रहा है और आगे भी जारी रखने का प्रयास रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन समिति के सदस्य अशोक फौजी द्वारा किया गया। और जिला अध्यक्ष कल्पना तिवारी दीक्षित द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। 

इस मौके पर संस्थापक अरविन्द कुमार सिंह एडवोकेट, संरक्षक डॉ सी पी कटियार, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह, प्रदेश सचिव प्रेम गुप्ता, जिला अध्यक्ष कल्पना तिवारी दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष डा सोहिनी द्विवेदी, प्रियंका सिंह, रूपाली अग्रवाल, मीनू गुप्ता, संतोषी,अमित सिंह, सौरभ सिंह मोनू, हर्षित मिश्रा, विपनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi : इनरव्हील क्लब डीओडी ने पांच टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण सामग्री वितरण शुरू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow