81 लीटर जल लेकर फर्रुखाबाद से सकाहा मंदिर पैदल जा रहे शिवभक्त का ब्लॉक प्रमुख ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत। 

Hardoi News: कंधे पर 81 लीटर गंगाजल लेकर फर्रुखाबाद पांचाल घाट से महादेव मंदिर सकाहा पैदल जा रहे शिवभक्त(कावड़िये) का शाहाबाद पहुँचने पर....

By INA News Desk
Jul 26, 2025 - 16:08
274 Views
81 लीटर जल लेकर फर्रुखाबाद से सकाहा मंदिर पैदल जा रहे शिवभक्त का ब्लॉक प्रमुख ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत। 
81 लीटर जल लेकर फर्रुखाबाद से सकाहा मंदिर पैदल जा रहे शिवभक्त का ब्लॉक प्रमुख ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत। 

शाहाबाद/हरदोई। कंधे पर 81 लीटर गंगाजल लेकर फर्रुखाबाद पांचाल घाट से महादेव मंदिर सकाहा पैदल जा रहे शिवभक्त(कावड़िये) का शाहाबाद पहुँचने पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने सैंकड़ो समर्थकों के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के मांगियावां गाँव निवासी अमन सिंह पुत्र अनुज सिंह ने पहली पैदल यात्रा शाहाबाद से उज्जैन 803 किलोमीटर पैदल पुरी की, बहीं 81 लीटर जल लेकर दूसरी पैदल कलश यात्रा लेकर फर्रुखाबाद से शाहाबाद होते हुए 70 किलोमीटर दुरी पर स्थित शिव मंदिर सकाहा जाते समय जैसे ही शाहाबाद बस स्टैंड पहुंचे,ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने पहले हाँथ जोड़कर प्रणाम किया, ततपश्चात् पुष्पवर्षा कर स्वागत करते हुए सकुशल यात्रा की कामना की,इसके  बाद पावर ट्रक एजेंसी के संस्थापक शरद सिंह व सीतेश बाजपेई ने स्वागत किया। इस दौरान मांगियावां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष यादव,आदित्य पाल सिंह,रामकुमार गुप्ता,अंबरीश गुप्ता, अनिल सिंह,संतोष, ललित, मनोज राठौर,विजय कुमार,मोहन सिंह आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

Also Read-काँवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, एस एस एन जनकल्याण समिति के बैनर तले हुआ आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow